
15 अगस्त निकल चुका है लेकिन स्वत्रंता दिवस का खुमार अभी भी बाकी है। आजादी के इस जश्न को सेलिब्रेट करते हुए स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग भी अपने यूजर्स के लिए बेहद ही आर्कषक आॅफर्स लेकर आई है। कंपनी की ओर से गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ के 4 स्मार्टफोन्स की कीमतों में भारी कटौती की गई है, जिसके बाद सैमसंग के फोन को 5,000 रुपये तक की कमी के साथ खरीदा जा सकता है।
5.7-इंंच स्क्रीन पर कूलपैड ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग की ओर से गैलेक्सी ए5 (2017) व गैलेक्सी ए7 (2017) तथा गैलेक्सी ए5 (2016) व गैलेक्सी ए7 (2016) की कीमतें कम की गई है। इस बदलाव के बाद 30,900 रुपये वाला गैलेक्सी ए7 (2017) 25,900 रुपये में, 26,900 रुपये वाला गैलेक्सी ए5 (2017) 22,900 रुपये में मिलेगा तथा 19,400 रुपये वाला गैलेक्सी ए7 (2016) 17,490 रुपये में एवं 18,900 रुपये वाला गैलेक्सी ए5 (2016) 14,490 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
सैमसंग ने गैलेक्सी ए7 (2017) की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती तथा गैलेक्सी ए5 (2017) में 4,000 रुपये की कमी की गई है। इसी तरह कंपनी की ओर से गैलेक्सी ए7 (2016) के मूल्य में 1,910 रुपये तथा गैलेक्सी ए5 (2016) में 4,410 रुपये की भारी कमी की गई है।
रिटेलर्स बादल घई के अनुसार फ्रीडम सेलिब्रेशन के तहत सैमसंग के ये चारों फोन आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी प्रभावी कीमतों पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।



















