
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने अपने हाईएंड स्मार्टफोन्स की गिनती बढ़ाते हुए एक और डिवाईस लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से कूल एम7 पेश किया गया है जो फिलहाल चीनी बाजार में ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। चीन में इस फोन की कीमत 2,699 चीनी युआन है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 25,900 रुपये है।
सिर्फ 9,999 रुपये में माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया डुअल कैमरे वाला फोन
कूलपैड कूल एम7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर बना है तथा 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड 5.7-इंंच की फुलएचडी पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है।
कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है, जिसे कार्ड के जरिये एक्सपेंड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल टोल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसके फ्रंट पैनल पर 13-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
16-एमपी सेल्फी कैमरे वाला फोन ला रहा है वीवो, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ
4जी वोएलटीई तथा डुअल सिम सपोर्ट के साथ ही कूलपैड के इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट भी है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें यूएसबी टाईप-सी के साथ 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है। चीनी बाजार में यह फोन मैट ब्लैक, ब्लू ह्यू कलर वेरिएंट में सेल के लिए 26 अगस्त से उपलब्ध हो जाएगा।




















