लो बजट में एंट्री करेगा Samsung Galaxy A01 Core, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Join Us icon

साउथ कोरिया की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग मार्केट में जल्द लो बजट कैटगरी के अंदर अपना नया फोन पेश कर सकती है। हाल ही में सैमसंग के एक नए एंट्री लेवल फोन को ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन पर देखा गया था जो कि Samsung Galaxy A01 Core था। गैलेक्सी ए01 कोर कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए Galaxy A01 का छोटा वर्जन होगा।वहीं, Bluetooth सर्टिफिकेशन्स से Samsung Galaxy A01 Core के जल्द लॉन्च होने की जानकारी सामने आई थी। अब यह फोन गूगल प्ले कंसोल और गूगल प्ले सपोर्ट लिस्टिंग वेबसाइट पर देखा गया है, जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स और लुक सामने आई है।

Samsung Galaxy A01 Core का डिजाइन

Google Play Console लिस्टिंग पर सामने आई इमेज में फोन का फ्रंट लुक ही सामने आया है। फोटो के अनुसार डिवाइस के टॉप और बॉटम में मोटो बेजल्स होंगे वहीं, लेफ्ट और राइट साइड बेजल्स काफी कम दिखाई दे रहे हैं। फोन की लुक से भी साफ है कि फोन को कम कीमत में ही पेश किया जाएगा। हालांकि, लिस्टिंग में डिवाइस के बैक लुक की तस्वीर शेयर नहीं की गई है। इस लिस्टिंग को सबसे पहले mysmartprice ने स्पॉट किया है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A31 हुआ इंडिया में लॉन्च, OPPO-Vivo और Xiaomi के लिए बन सकता है कड़ी चुनौती


स्पेसिफिकेशन्स

लिस्टिंग के अनुसार Samsung Galaxy A01 Core में MediaTek MT6739 प्रोसेसर होगा जो कि 4x ARM कोर्टेक्स-A53 कोर्स क्लॉक 1500MHz के साथ आएगा। चिपसेट के साथ फोन में 1GB की रैम दी जाएगी। साथ ही इसमें PowerVR GE8100 GPU होगा। इन सबके अलावा Samsung Galaxy A01 Core में एचडी डिसप्ले हो सकती है। इस डिवाइस में दी जाने वाली स्क्रीन का पिक्सल रेज्लोयूशन 720 x 1,480 और स्क्रीन डेंसिटी 320 DPI होगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो गैलेक्सी ए01 कोर लेटेस्ट एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा इसे भी पढ़ें:108MP कैमरे और 50x जूम के साथ आ रहा सैमसंग का नया फोन, शाओमी को देगा चुनौती

बता दें कि हाल ही में Samsung Galaxy M31s को टीयूवी डाटाबेस में देखा गया है जहां इस बात का खुलासा हो गया है कि सैमसंग का यह आगामी स्मार्टफोन 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होगा। हालांकि यह फोन के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कौनसा होगा, यह बात अभी सामने नहीं आई है। डाटाबेस में गैलेक्सी एम31एस की अन्य कोई स्पेसिफिकेशन तो सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर साफ हो गया है कि Samsung अपने इस फोन को पावरफुल बैटरी के साथ जल्द ही लॉन्च करेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here