Samsung Galaxy A07 और Galaxy A17 की जानकारी आई सामने, जल्द आ सकते हैं ये दो बजट फोंस

Join Us icon

Samsung आने वाले कुछ महीनों में अपनी बजट वाली A-सीरीज का पोर्टफोलियो आगे बढ़ा सकता है। इसमें दो नए स्मार्टफोंस Samsung Galaxy A07 और Samsung Galaxy A17 5G आ सकते हैं। दोनों मोबाइल्स की जानकारियां पहले भी सामने आई हैं। वहीं आज ये फोन गूगल प्ले कंसोल और बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट हुए हैं, जहां से कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। आइए, आगे दोनों डिवाइसेज के बारे विस्तार से में जानते हैं।

Samsung Galaxy A07 डिटेल्स (संभावित)

Samsung Galaxy A07 डिवाइस पहले BIS, Bluetooth SIG, Geekbench और अब Google Play Console पर देखा गया है। Galaxy A07 का मॉडल नंबर SM-A075F है। वहीं जानकारी के अनुसार इसे Galaxy M07 के तौर पर भी रीब्रांड किया जा सकता है।

फीचर्स के मामले में Galaxy A07 में 720 x 1600 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें डिजाइन के रूप में वॉटरड्रॉप नॉच देखने को मिला है। डिवाइस Android 15 पर रन काम कर सकता है। जिसमें One UI की नई लेयर दी जा सकती है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Helio G99 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। बढ़िया स्पीड के लिए 6GB RAM के साथ आने की जानकारी मिली है लेकिन लॉन्च के वक्त और भी स्टोरेज आ सकते हैं। रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिखा है जबकि इसमें सुरक्षा के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

बता दें कि फिलहाल इसके कैमरा, बैटरी और स्टोरेज की जानकारी आना बाकि है, लेकिन इसकी BIS और अन्य लिस्टिंग्स से साफ है कि यह फोन भारत और अन्य ग्लोब मार्केट में जल्द आ सकता है।

Samsung Galaxy A17 5G डिटेल्स (संभावित)

Samsung Galaxy A17 5G फोन Geekbench पर देखा गया है, जिससे इसके कोर हार्डवेयर की जानकारी सामने आई है।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार Samsung Galaxy A17 5G में ब्रांड का ही इन-हाउस प्रोसेसर Exynos 1380 मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही Mali G68 GPU देखा जा सकता है। यह प्रोसेसर मिड-रेंज सेगमेंट में 5G कनेक्टिविटी के लिए अच्छा हो सकता है। इस लिस्टिंग में फोन के रैम मैमोरी की भी जानकारी मिली है। यह फोन 6GB RAM के साथ गीकबेंच पर आया है। वहीं लॉन्च के वक्त फोन को दूसरे रैम ऑप्शन के साथ भी पेश किया जा सकता है। डिवाइस को Android 15 और One UI 7 के साथ पेश किए जाने की संभावना है।  रही बात गीकबेंच स्कोर की तो सिंगल-कोर में यह फोन 942 और मल्टी-कोर स्कोर में 2137 तक अंक पाने में सफल रहा।

गौरतलब है कि गीकबेंच स्मार्टफोन में प्रोसेसर परफॉर्मेंस टेस्ट के लिए जाना जाता है और यह विश्व भर में काफी पॉपुलर है।

Samsung Galaxy A17 5G कैमरा और अन्य स्पेसिफिकेशंस डिटेल्स (संभावित)

Samsung Galaxy A17 5G में सबसे बड़ा अपग्रेड कैमरा सेक्शन में हो सकता है। पूर्व में आई रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy A17 5G में कैमरे के साथ OIS (Optical Image Stabilization) फीचर दिया जा सकता है, जिससे यह फोन लो-लाइट और मूविंग शॉट्स में फोटो क्वालिटी को काफी बेहतर कर सकता है। फोन के 5,000mAh बैटरी और बड़ी AMOLED स्क्रीन देखने को मिल सकती है।

Galaxy A07 और Galaxy A17 5G लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

Galaxy A07 और Galaxy A17 5G स्मार्टफोन को लेकर अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन अब तक आई जानकारियों से लगता है कि ये फोन जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। हमे उम्मीद है कि आने वाले कुछ हफ्तों में ब्रांड इन मोबाइल्स से जुड़ी डिटेल्स शेयर कर सकता है। क्योंकि सपोर्ट पेज पहले ही लाइव हो चुके हैं।

Galaxy A17 5G पूर्व मॉडल Galaxy A16 5G का अपग्रेड बनने वाला है इसलिए आगे आप पहले आए डिवाइस की डिटेल्स देख सकते हैं।

Samsung Galaxy A16 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

Galaxy A16 5G फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। फोन का 8GB RAM +128GB मॉडल 17,499 रुपये और 256GB स्टोरेज 20,499 रुपये का है।

डिस्प्ले: Samsung Galaxy A16 5G में 6.7 इंच का AMOLED वाटरड्रॉप (इनफिनिटी-यू) नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 90Hz रिफ्रेश रेट, FHD+ रिजॉल्यूशन और 800 निट्स हाई ब्राइटनेस मिल जाती है।

प्रोसेसर: फोन में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 2.4GHz पर क्लॉक किए गए दो Cortex A78 परफॉरमेंस कोर और 2.00GHz क्लॉक स्पीड पर चलने वाले छह Cortex A55 कोर मौजूद हैं।

कैमरा: डिवाइस में बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रावाइड स्नैपर और 2MP का मैक्रो लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी के लिए 13MP का कैमरा है।

बैटरी: डिवाइस में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसे आप 25W चार्जिंग स्पीड से चार्ज कर सकते हैं।

अन्य: फोन में अन्य फीचर्स के रूप में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, डुअल सिम, 5G और IP54 रेटिंग मिलती है।


Samsung Galaxy A16 5G Price
Rs. 15,780
Go To Store
See All Prices

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here