6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy A08 4G UAE में लिस्ट, जानें कीमत और फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/samsung-galaxy-a08-4g-uae-listed-price-specifications.jpg

Samsung Galaxy A08 4G को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से लीक्स सामने आ रहे हैं। वहीं, अब कंपनी का यह अपकमिंग बजट स्मार्टफोन UAE के एक ऑनलाइन रिटेलर पर लिस्ट हो गया है। इसमें फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और कलर ऑप्शंस से जुड़ी जानकारी देखने को मिली है। यानी यह जल्द ही लॉन्च हो सकता है साथ ही अक्टूबर से दूसरे बाजारों में भी एंट्री कर सकता है। आइए, अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy A08 4G के स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy A08 4G में 6.7-इंच का PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस स्क्रीन पर 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह डिस्प्ले Galaxy A07 4G के समान है।

परफॉरमेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz और 2GHz तक बताई गई है। रिटेलर लिस्टिंग में चिपसेट का नाम साफ नहीं किया गया है, लेकिन इन क्लॉक स्पीड को देखते हुए इसमें MediaTek Helio G99 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। इससे पहले सामने आए लीक्स में भी इसी चिपसेट का दावा किया गया था। वहीं, फोन Android 17 के साथ आ सकता है।

Screenshot

Samsung Galaxy A08 4G स्मार्टफोन को 4GB और 6GB RAM विकल्प में पेश किए जाने की जानकारी दी गई है। इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है और स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A08 4G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।

Samsung Galaxy A08 4G की बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। लीक के अनुसार फोन में 6,000mAh की बैटरी होगी। जो Galaxy A07 4G के मुकाबले बड़ा अपग्रेड है। इसे चार्ज करने के लिए 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा फोन को IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट किया गया है। इसका मतलब है कि यह डस्ट से सुरक्षा के साथ पानी के छींटों से भी कुछ हद तक सुरक्षित रह सकता है।

डिजाइन की बात करें तो Samsung Galaxy A08 4G की मोटाई 8.0mm बताई गई है। रिटेलर लिस्टिंग में फोन को Dark Blue, Silver और Green कलर ऑप्शन में दिखाया गया है।

Samsung Galaxy A08 4G की कीमत

UAE के Virgin Megastore पर Samsung Galaxy A08 4G का 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाला वैरियंट खरीदने के लिए लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत AED 625 यानी करीब 16,285 रुपये रखी गई है। हालांकि स्पेसिफिकेशन सेक्शन में 4GB और 6GB RAM विकल्प का जिक्र है, लेकिन फिलहाल खरीदने के लिए केवल 4GB + 64GB मॉडल दिख रहा है। इस लिस्टिंग से लगता है कि ब्रांड जल्द ही फोन का ऑफिशियल ऐलान कर सकता है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।