
Samsung ने साल की शुरूआत में लो बजट सेग्मेंट में अपनी प्रस्तुत पेश करते हुए ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ के तहत एक सस्ता फोन लॉन्च किया था, जिसने Samsung Galaxy A11 नाम के साथ बाजार में एंट्री ली थी। सैमसंग गैलेक्सी ए11 इंटरनेशनल मार्केट में ही लॉन्च हुआ था जो अभी तक इंडिया नहीं आया है। गैलेक्सी ए11 के भारत लॉन्च से पहले ही अब खबर आ रही है कि सैमसंग इस फोन का उन्नत वर्ज़न पर काम शुरू कर चुकी है जिसे Samsung Galaxy A12 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Samsung Galaxy A12 की एक्सक्लूसिव खबर टेक वेबसाइट सैममोबाईल्स के जरिये सामने आई है। वेबसाइट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Galaxy A12 पर काम शुरू कर चुकी है और यह फोन SM-A125F मॉडल नंबर के साथ बाजार में आएगा। फोन की मौजूदगी की जानकारी देने के साथ ही रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी ए12 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया गया है।

रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी ए12 स्मार्टफोन में इस फोन को एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की पुष्टि हुई है जिनमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : 15,490 रुपये वाला OPPO A53 या फिर 15,499 रुपये वाला Nokia 5.3, देखें कौन सा फोन है बेस्ट
Samsung Galaxy A12 को लेकर बताया है कि इससे पहला वर्ज़न गैलेक्सी ए11 जहां सिर्फ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ मार्केट में लॉन्च हुआ था वहीं गैलेक्सी ए12 में 32 जीबी इंटरनल मैमोरी और 64 जीबी इंटरनल मैमोरी वाले दो स्टोरेज वेरिएंट दिए जा सकते हैं। सैमसंग के इस आगामी फोन में 4,000एमएएच से अधिक की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है तथा यह फोन black, white, red और blue कलर के साथ टेक मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।
Samsung Galaxy A11
सैमसंग गैलेक्सी ए11 की बात करें तो यह फोन पंच-होल डिसप्ले पर पेश हुआ है जिसमें स्क्रीन तीन किनारों के बेजल लेस है तथा नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा बॉडी पार्ट मौजूद है। सैमसंग ने अपने इस फोन को 6.4 इंच की एचडी+ इनफिनिटी-ओ डिसप्ले पर लॉन्च किया है। गैलेक्सी ए11 को 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।






















