
Samsung से जुड़ी खबर अगस्त महीने में सामने आई थी कि कंपनी ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ के लो बजट स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Samsung Galaxy A12 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में फोन से जुड़े कई अहम खुलासे किए गए थे। सैमसंग ने हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर गैलेक्सी ए12 के लॉन्च से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी की घोषणा से पहले ही अब यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट पर भी लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग में फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।
Samsung Galaxy A12 को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है जहां फोन को SM-A125F मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। गौरतलब है कि गीकबेंच से पहले यह फोन इसी मॉडल नंबर के साथ एनएफसी सर्टिफाइड भी हुआ था। गीकबेंच की यह लिस्टिंग 13 नवंबर की है तथा गीकबेंच पर सैमसंग गैलेक्सी ए12 की कई स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर इस फोन को 3 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है।

लिस्टिंग में फोन में एंडरॉयड 10 ओएस दिए जाने का खुलासा हुआ है जिसके साथ 2.3गीगार्हट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर और मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिए जाने की जानकारी मिली है। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो Samsung Galaxy A12 को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में जहां 169 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 1001 स्कोर दिया गया है। गीकबेंच की लिस्टिंग के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अब यह फोन जल्द ही टेक मार्केट में कदम रख सकता है।
Samsung Galaxy A12
सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन को Samsung Galaxy A11 का नेक्स्ट वर्ज़न बताया गया था। गौरतलब है कि गैलेक्सी ए11 इंटरनेशनल मार्केट में तो लॉन्च हो चुका है लेकिन अभी तक भारतीय बाजार में नहीं लाया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए12 से जुड़ी पिछली रिपोर्ट को सैममोबाइल ने शेयर किया था तथा उसमें फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स का भी जिक्र किया गया था। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि सैमसंग गैलेक्सी ए12 को एलसीडी डिसप्ले पैनल पर लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S20 FE रिव्यू: कम रेंज में Galaxy S20 का यह अच्छा विकल्प है
रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy A12 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा। कैमरा प्लेसमेंट की डिटेल तो सामने नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट के बताया गया था कि फोन के बैक पैनल पर मौजूद सेंसर्स में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट के अनुसार सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी फोन के बैक पैनल पर ही दिया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए12 को लेकर बताया है कि इससे पहला वर्ज़न गैलेक्सी ए11 जहां सिर्फ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ मार्केट में लॉन्च हुआ था वहीं गैलेक्सी ए12 में 32 जीबी इंटरनल मैमोरी और 64 जीबी इंटरनल मैमोरी वाले दो स्टोरेज वेरिएंट दिए जा सकते हैं। सैमसंग के इस आगामी फोन में 4,000एमएएच से अधिक की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है तथा यह फोन black, white, red और blue कलर के साथ टेक मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।



















