Samsung Galaxy A13 4G स्मार्टफोन Exynos 850 चिपसेट, Android 12 के साथ वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले ही स्पेसिफिकेशन्स लीक

Join Us icon

Samsung ने कुछ दिनों पहले ही Galaxy A13 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन कंपनी का सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन है। सैमसंग का यह 5G स्मार्टफोन को लेकर खबर है कि इसे जल्द ही भारत में पेश किया जा सकता है। सैमसंग जल्द ही भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत शेयर की जा सकती है। रिपोर्ट्स की माने तो सैमसंग का यह स्मार्टफोन 2022 के पहले क्वार्टर में पेश किया जा सकता है। Galaxy A13 5G स्मार्टफोन के साथ साथ 4G वेरिएंट भी भारत में पेश किया जा सकता। सैमसंग Galaxy A13 4G स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले Geekbench पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में Samsung Galaxy A13 4G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और दूसरे डिटेल सामने आए हैं।

Samsung Galaxy A13 4G स्पेसिफिकेशन्स (गीकबेंच)

samsung-galaxy-a13-4g-sm-a135f-geekbench

Samsung Galaxy A13 4G स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले Geekbench पर लिस्ट किया गया है। गीकबेंच पर सैमसंग का यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-A135F के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग के मुताबिक Samsung Galaxy A13 4G स्मार्टफोन Exynos 850 SoC के साथ पेश किया जाएगा। सैमसंग के इस चिपसेट की बात करें तो इसकी स्पीड 2.0GHz पर क्लॉक की गई है। इसके साथ ही Geekbench की लिस्टिंग में इसने सिंगल कोर और मल्टी कोर टेस्ट में क्रमश: 152 और 585 पॉइन्ट स्कोर किया है।

Geekbench की लिस्टिंग में सैमसंग का यह फोन 3GB की रैम के साथ स्पॉट किया गया है। संभव है कि सैमसंग का यह फोन और भी रैम ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह बजट स्मार्टफोनAndroid 12 पर आधारित One UI 4.0 पर रन करेगा। सैमसंग के इस फोन को लेकर पहले भी जानकारी सामने आती रही है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Tab S8+ टैबलेट Snapdragon 8 Gen 1 SoC, 8GB RAM के साथ हुआ लिस्ट, जानें क्या होंगी खुबियां

Samsung Galaxy A13 4G स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कैमरा सेंसर के बारे में फिलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है। सैमसंग के इस फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक दिया जाएगा। फोन के बॉटम में USB Type-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिया जाएगा। सैमसंग का यह बजट स्मार्टफोन IPS LCD डिस्प्ले दी जाएगी। इस फ़ोन का रियर पैनल पॉलीकार्बोनेट का बना है। Samsung Galaxy A13 4G स्मार्टफ़ोन के बारे में फ़िलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें : Vivo S12 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, Dimensity 1200 प्रोसेसर, 50MP सेल्फी और 108MP प्राइमरी कैमरा के साथ होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here