Samsung Galaxy A13 5G Phone की कीमत और स्पेसिफिकेशन आई सामने, यह होगा सैमसंग का सस्ता 5जी फोन

Join Us icon

Samsung के बारे में तकरीबन दो महीने पहले ही खबर आ गई थी कि कंपनी अपने Low Budget 5G Phone पर काम कर रही है जिसे Samsung Galaxy A13 5G नाम के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। बीते दिनों में यह मोबाइल फोन कई लीक्स और सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर सामने आ चुका है जिनमें गैलेक्सी ए13 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। वहीं अब एक बार फिर से यह सैमसंग फोन टेक जगत की खबरों में छाया है और Samsung Galaxy A13 5G की स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर लीक हुई है।

Samsung Galaxy A13 5G

सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ताजा लीक के अनुसार यह मोबाइल फोन 6.48 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन होगी जो एलसीडी पैनल पर बनी होगी। लीक के मुताबिक Samsung Galaxy A13 की डिसप्ले बेजल लेस होगी जिसमें चिन पार्ट शामिल रहेगा। स्क्रीन की ग्लास प्रोटेक्शन कौन-सी होगी इस जानकारी का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

Samsung Galaxy A13 5G फोन एंडरॉयड ओएस पर लॉन्च होगा जिसमें सैमसंग वनयूआई भी मौजूद रहेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में मीडियाटेक का डिमेनसिटी 700 चिपसेट दिए जाने की जानकारी नए लीक में सामने आई है। बताया जा रहा है कि सैमसंग अपने इस फोन को तीन रैम वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी जिनमें 4जीबी, 6जीबी और 8जीबी रैम शामिल रहेगी। ये वेरिएंट्स 64जीबी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेंगे। यह भी पढ़ें : 50MP Selfie Camera के साथ सामने आया Vivo V23e 5G Phone, देखें कब होगा लॉन्च और क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। लीक डिटेल्स के अनुसार इस सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर शामिल रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy A13 5G में कौन-सा सेंसर दिया जाएगा, यह डिटेल अभी साफ नहीं हो पाई है।

Samsung Galaxy A13 5G full Specs Price details Leaked before launch

Samsung Galaxy A13 5G में सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह फोन 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। लीक की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी फोन की कीमत $249 रहेगी। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 18,500 रुपये के करीब होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here