
काफी समय से खबर सामने आ रही है कि साउथ कोरिया की इलेक्ट्रिक कंपनी Samsung अपने नए बजट 5G फोन पर काम कर रहा है। इस अपकमिंग लो बजट 5G फोन को कंपनी Galaxy A13 के नाम से पेश कर सकती है। माना जा रहा है कि नया Galaxy A13 5G फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A12 की जगह लेगा। वहीं, हाल ही में Galaxy A-Series के अंदर आने वाले इस गैलेक्सी ए13 5जी स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस के बारे में एक लीक के माध्यम से जानकारी सामने आई थी। अब फोन को Geekbench पर SM-A136U मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है।
Samsung Galaxy A13 5G Geekbench लिस्टिंग
फोन को Geekbench पर 465 सिंगल-कोर प्वाइंट्स और 1,106 प्लवाइंट्स मल्टी-कोर में मिले हैं। इसके अलावा लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि फोन ARM MT6833V उर्फ MediaTek Dimensity 700 चिपसेट से लैस होगा। साथ ही डिवाइस में 4GB रैम और एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। इसे भी पढ़ें: Samsung ढाएगा कहर, Galaxy S22 Series के तहत लॉन्च करेगा 2 करोड़ स्मार्टफोन!

Samsung Galaxy A13 5G
कुछ समय पहले Samsung Galaxy A13 5G फोन से जुड़ी लीक के जरिए फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक यह सैमसंग फोन SM-A136B मॉडल नंबर के साथ मार्केट में लाया जाएगा। इस रिपोर्ट में फोन के कैमरा सेग्मेंट और बैटरी की जानकारी सामने आई थी। बताया गया है कि गैलेक्सी ए13 5जी फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। हालांकि रिपोर्ट में फास्ट चार्जिंग तकनीक का जिक्र नहीं किया गया था।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy A13 5G में कंपनी का ही Samsung ISOCELL JN1 sensor दिया जाएगा। इस कैमरा सेटअप में कितने सेंसर होंगे यह जानकारी तो साफ नहीं हो पाई है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी ए13 का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा। गौरतलब है कि यही कैमरा सेंसर Redmi 10 स्मार्टफोन में भी देखने को मिला था।
Samsung Galaxy A12
बाजार में उपलब्ध सैमसंग गैलेक्सी ए12 की बात करें तो यह फोन 6.5 इंच की एचडी+ इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन कंपनी के ही एक्सनॉस 850 चिपसेट पर रन करता है। मार्केट में यह फोन 6 जीबी रैम मैमोरी पर उपलब्ध है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: सस्ते दिखने वाले इस फोन में है ताकत का भंडार, Samsung लेकर आया है नया और कम कीमत वाला सस्ता 5G Phone
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A12 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके अलावा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।





















