Samsung Galaxy A14 4G कितने रुपये में इंडिया में लॉन्च होगा? लीक में हुआ प्राइस और स्पेसिफिकेशन का खुलासा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/02/Samsung-Galaxy-A14-4G.jpg
Highlights

Samsung Galaxy A14 4G फोन से जुड़ी खबरें कई दिनों से सामने आ रही है। यह मोबाइल फोन ग्लोबली ऑफिशियल हो चुका है और अब इंडियन मार्केट में एंट्री लेने की फिराक में है। कंपनी अपने भारतीय फैंस का सरप्राइज़ देना चाह रही है इसलिए फोन लॉन्च से जुड़ी जानकारी अभी गुप्त ही रखे हुए है। लेकिन एक नए लीक में गैलेक्सी ए14 इंडिया प्राइस का खुलासा हो गया है।

सैमसंग गैलेक्सी ए14 4जी प्राइस

Samsung Galaxy A14 4G मॉडल दो वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च होगा। बेस वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज दी जाएगी जिसका प्राइस 13,999 रुपये होगा। इसी तरह बड़ा वेरिएंट 4जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी सपोर्ट करेगा और इसकी कीमत 14,999 रुपये होगी। यह प्राइस डिटेल सैमइन्साइडर वेबसाइट के जरिये सामने आई है।

सैमसंग गैलेक्सी ए14 4जी इंडिया लॉन्च व सेल

Samsung Galaxy A14 4G का सपोर्ट पेज सैमसंग इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव किया जा चुका है जहां फोन की फोटोज़ सार्वजनिक है। कंपनी ने अभी इसी लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाली 31 मई को गैलेक्सी ए14 4जी इंडियन मार्केट में उतार दिया जाएगा और सैमसंग फोन की सेल भी इसी दिन से शुरू हो जाएगी। Galaxy A14 4G ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर बिकेगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए14 4जी स्पेसिफिकेशन्स