आखिर आ ही गया Samsung Galaxy A27 5G फोन! पूरे 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ शुरू हुई सेल

Samsung Galaxy A27 5G फोन पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च हुआ था। भारतीय बाजार में कंपनी ने इसे ‘किश्तों’ में उतारा। पहले फोन को इंडिया में अनाउंस तो कर दिया गया लेकिन कीमत की जानकारी नहीं मिली। ऑफिशियल होने के कुछ दिनों बाद इसका प्राइस रिवील किया गया और आज 3 जुलाई से यह नया सैमसंग 5जी फोन आखिर देश में खरीदारी के लिए उपलब्ध हो गया है। पहली ही सेल में कंपनी गैलेक्सी ए27 पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। Galaxy A27 5G फोन की कीमत, ऑफर्स, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं
Samsung Galaxy A27 5G प्राइस और ऑफर
गैलेक्सी ए27 5जी फोन की कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है लेकिन सैमसंग के फैंस को कंपनी यह मोबाइल सिर्फ 28,999 रुपये में बेचेगी। यह स्मार्टफोन के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का प्राइस है। दरअसल Samsung Galaxy A27 5G फोन पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर जारी किया गया है जो मोबाइल के सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर लागू होगा।
स्मार्टफोन के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 34,999 रुपये में लॉन्च किया गया है जिसे ऑफर में 31,999 रुपये में परचेज किया जा सकेगा। इसी तरह मोबाइल के टॉप वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 40,499 रुपये है। 3,000 रुपये की छूट के साथ यह 5जी फोन मॉडल 37,499 रुपये में परचेज किया जा सकेगा।
इस Samsung 5G फोन पर डिस्काउंट हर किसी यूजर को दिया जाएगा। किसी भी बैंक कार्ड से या फिर UPI पेमेंट करने पर भी 3,000 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं गैलेक्सी ए27 को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी परचेज किया जा सकता है। कंपनी वेबसाइट, ऑनलाइन शापिंग साइट्स और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी Galaxy A27 5G फोन आज 3 जुलाई से डिस्काउंट पर बिकेगा जिसे Light Green, Light Pink और Black कलर में परचेज कर सकते हैं।
Samsung Galaxy A27 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
गैलेक्सी ए27 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित One UI 8.5 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस सैसमंग फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 8,45,601 आ चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस 5जी मोबाइल में Adreno 710 जीपीयू दिया गया है।
Samsung Galaxy A27 5G फोन में 1080 × 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन लगी है जिसे Infinity-O डिस्प्ले का नाम दिया गया है। यह Super AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर कोर्निंग Gorilla Glass Victus+ की लेयर चढ़ाई गई है।
फोटोग्राफी के लिए यह Samsung 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। Galaxy A27 के बैक पैनल एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं गैलेक्सी ए27 5जी फोन में यूजर्स को 12 मेगापिक्सल फ्रंट सेल्फी कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy A27 5G फोन पावर बैकअप के लिए 5,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। एक ओर जहां सस्ते रेट पर 8000mAh बैटरी वाले फोन लॉन्च हो रहे हैं वहीं, दूसरी ओर 30 हजार के सैमसंग फोन में 5000एमएएच बैटरी मिलना थोड़ा अखर सकता है। बताते चलें कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में गैलेक्सी ए27 का PC Mark battery बेंचमार्क स्कोर 15 घंटे 24 मिनट रहा है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी ए27 5जी फोन में Circle to Search, Voice और Live Transcription जैसे कई एडवांस एआई फीचर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi और Bluetooth 5.3 सहित NFC का सपोर्ट मिलता है। यह IP64 रेटिंग के साथ आया है जो हल्की फुल्की पानी की बौछारों से भी मोबाइल को सुरक्षित रख सकती है। सैमसंग के अन्य मोबाइल्स की ही तरह इसमें भी 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।