
तकरीबन दो महीने पहले सैमसंग के एक सस्ते स्मार्टफोन Samsung Galaxy A3 Core की जानकारी सामने आई थी जिसमें फोन को गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। वहीं आज सैमसंग ने अपने इस लो बजट स्मार्टफोन को टेक मार्केट में उतार दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए3 कोर स्मार्टफोन फिलहाल नाइजीरिया में लॉन्च हुआ है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारोें में लॉन्च किया जाएगा।
Samsung Galaxy A3 Core
सैमसंग का यह फोन लो बजट में लॉन्च हुआ है जो एंट्री लेवल स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। कपंनी की ओर से गैलेक्सी ए3 कोर को 16:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1480 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.3 इंच की एचडी+ टीएफटी एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन में नैरो बेजल्स वाली डिसप्ले दी गई है जिसमें किसी तरह की कोई नॉच शामिल नही है। स्क्रीन के उपर और नीचे चौड़ा बॉडी पार्ट मौजूद है।
Samsung Galaxy A3 Core को एंडरॉयड गो ओएस पर लॉन्च किया गया है जो खासतौर पर कम रैम और लो स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोंस के लिए डिजाईन किया गया है। इस ओएस के चलते सभी गूगल ऐप्स का ‘गो’ वर्ज़न फोन में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहता है जो फोन में बेहद ही कम स्टोरेज घेरता है तथा साथ ही लो रैम मैमोरी के साथ मिलकर ऐप्स एवं ग्राफिक्स को स्मूथ रन कराता है।

प्रोसेसिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए3 कोर में क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करता है। नाइजीरियन मार्केट में यह सैमसंग फोन 1 जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ है जो 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : 8 जीबी रैम और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे साथ Vivo X50e 5G फोन हुआ लॉन्च
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy A3 Core के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह फोन 4x digital zoom के साथ ही 30fps रेट पर FHD वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता रखता है।
Samsung Galaxy A3 Core डुअल सिम फोन है जो एलटीई सपोर्ट करता है। यह फोन पॉलीकार्बोनेट बॉडी पर बना है जिसे Blue, Black और Red कलर में लॉन्च किया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। नाइजीरिया में इस फोन की कीमत ₦32,500 यानि 6,200 रुपये के करीब है।





















