एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी ए30 और ए50 की लाइव इमेज लीक, होगा डुअल कैमरा सपोर्ट और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर

Join Us icon

साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग के मेंबर्स ऐप पर कुछ दिनों पहले एक नोटिस से सैमसंग गैलेक्सी ए-सीरीज़ के लॉन्च की तारीख का पता चला था। इसके बाद भारत में सैमसंग की अपकमिंग गैलेक्सी ए-सीरीज़ की माइक्रोसाइट को लाइव कर दिया है। इन सबके बाद 91मोबाइल्स को इस सीरीज़ में आने वाले गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 स्मार्टफोन की कुछ लाइव इमेज हाथ लगी है।

सैमसंग गैलेक्सी ए30 लाइव इमेज


इसके अलावा इस सीरीज़ में गैलेक्सी ए10 को भी लॉन्च किया जा सकता है। गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 की तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि इन्हें रिटेल स्टोर के अंदर क्लिक किया गया है। इन डिवाइस को लेकर उम्मीद की जा रही है कि 28 फरवरी को यह ऑफिशियल तौर पर पेश होंगे।

देखें सैमसंग गैलेक्सी एस10, एस10+ और एस10ई की भारतीय कीमत, क्या आईफोन से है महंगा

सैमसंग गैलेक्सी ए50 लाइव इमेज


फोटो को देखकर साफ है कि कंपनी गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 को हाल ही में पेश किए गए इनफिनिटी-यू डिसप्ले पैनल के साथ पेश करेगी। दोनों में ही कम बेजल और सिंगल सेल्फी कैमरा जो कि इनफिनिटी-यू डिसप्ले के अंदर होगा। इसके अलावा गैलेक्सी ए30 में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्मीद है।

जानें क्या है फर्क सैमसंग के गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10+ और गैलेक्सी एस10ई में

अगर बात करें गैलेक्सी ए50 की तो इसमें इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है जो कि सबसे पहले गैलेक्सी ए सीरीज़ के डिवाइस में आएगा। आखिर में तस्वीर के अनुसार गैलेक्सी ए30 में डुअल व गैलेक्सी ए50 में ट्रिपल कैमरा होगा।

अगर बात करें कलर वेरिेंट की तो सैमसंग गैलेक्सी ए30 को स्काई ब्लू और रेड कलर में पेश किया जाएगा। वहीं, गैलेक्सी ए50 को व्हाइट कलर में आएगा। वहीं, हेंडसेट के बैक ग्लोसी होगा। नए गैलेक्सी ए-सीरीज़ को भारत में 28 फरवरी 2019 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, सैमसंग ने अभी लॉन्च तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here