
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung ने हाल ही में अपनी A-सीरीज में दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए थे। वहीं, काफी समय से खबर सामने आ रही है कि अब कंपनी ए-सीरीज के अंदर अपने नए फोन सैमसंग गैलेक्सी ए32 स्मार्टफोन को लाने की तैयारी कर रही है। कुछ समय पहले ही Samsung Galaxy A32 5G हैंडसेट के कवर की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई थीं। वहीं, अब Galaxy A32 के रेंडर्स सामने आए हैं, जिसमें फोन के फुल डिजाइन का खुलासा हो गया है।
सैमसंग गैलेक्सी ए32 के एक्सक्लूसिव रेंडर्स को फेमस लीक्सटर OnLeaks ने voice वेबसाइट के साथ मिलकर लीक किया है। इन रेंडर्स के साथ ही बताया गया है कि Galaxy A32 प्लास्टिक बॉडी का बना होगा। वहीं, फोन फ्लैट रियर पैनल के साथ दस्तक देगा जो कि आश्चर्यचकित करता है क्योंकि हाल ही में कंपनी ने कर्व्ड रियर पैनल के साथ अपने फोन्स को पेश किया है। इसे भी पढ़ें: Samsung का नया 5G स्मार्टफोन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च

साथ ही रियर पर मौजूद कैमरा मॉड्यूल भी मौजूद सैमसंग फोन्स से अलग होगा। फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप होगा। फोन में तीन कैमरा सेंसर वर्टिकल टॉप लेफ्ट में प्लेस होंगे। साथ ही इन तीनों कैमरा सेंसर के बराबर में एक चौथा कैमरा सेंसर व एक एलईडी फ्लैश होगी। तस्वीरों के मुताबिक, फोन में नीचे की तरफ 3.5 एमएम हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक लाउड स्पीकर ग्रिल मौजूद होगा। हैंडसेट में ऊपर की तरफ एक सेकंडरी माइक दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 5000एमएएच बैटरी, 6 जीबी रैम और 48एमपी क्वॉड कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A12

इसके अलावा, फोन में 6.5-इंच फ्लैट फ्रंट ड्यू-ड्रॉप नॉच के साथ एक इनफिनिटी-वी डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में बायीं तरफ एक सिम कार्ड स्लॉट दिया जाएगा। डिवाइस में दायीं ओर वॉल्यूम रॉकर्स और एक पावर बटन होगा। पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होगा।
लेकिन रिपोर्ट से गैलेक्सी ए32 5G हैंडसेट के किसी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं हुआ है। इससे पहले आ चुकीं लीक में पता चला था कि हैंडसेट में अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरे के साथ 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।




















