Samsung Galaxy A37 और Galaxy A57 में मिलेगा बड़ा कैमरा अपग्रेड, सेंसर डिटेल्स लॉन्च से पहले लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/Samsung-Galaxy-A37.jpg

Samsung अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट की रेंज को आगे बढ़ा सकता है। दरअसल ब्रांड के आगामी फोंस Samsung Galaxy A37 और Samsung Galaxy A57 को लेकर लीक सामने आया है। जिसमें नए सॉफ्टवेयर कोड का जिक्र हुआ है। उम्मीद है कंपनी इस बार कैमरा हार्डवेयर में बड़ा अपग्रेड दे सकती है। लीक के अनुसार, सैमसंग अपनी A-सीरीज में ज्यादा बड़े सेंसर और बेहतर ऑप्टिकल तकनीक शामिल कर सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक हुई जानकारी के अनुसार Galaxy A37 और Galaxy A57 दोनों में कैमरा सेंसर का चयन पहले से अलग हो सकता है। खास बात यह है कि Samsung इस बार बड़े सेंसर पर फोकस कर सकती है। जो ज्यादा लाइट कैप्चर करने में सक्षम हो सकते हैं। इससे न सिर्फ फोटो की क्वालिटी बेहतर हो सकती है, बल्कि डायनैमिक रेंज और लो-लाइट परफॉरमेंस में भी सुधार देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही लीक में यह भी सामने आया है कि Samsung अपनी सप्लाई चेन में Sony और अपने इन-हाउस ISOCELL सेंसर यानी दोनों का इस्तेमाल कर सकता है।

Galaxy A57 के कैमरा सेटअप की बात करें तो यह मॉडल ज्यादा प्रीमियम रहने की उम्मीद है। इसके मेन कैमरा में 50MP का Sony IMX906 सेंसर दिए जाने की जानकारी मिली है। हालांकि कुछ रीजन में यही कैमरा Samsung के ISOCELL S5KGNJ सेंसर के साथ भी मिल सकता है। जबकि अल्ट्रा-वाइड कैमरा 13MP का ISOCELL S5K3L6 सेंसर हो सकता है। इसके साथ 5MP का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। जिसमें GalaxyCore GC05A3 सेंसर इस्तेमाल हो सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy A57 में 12MP का ISOCELL S5K3LC फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर कोड यह भी इशारा करता है कि इन सभी सेंसर को डिवाइस के ISP के साथ पूरी तरह से ऑप्टिमाइज किया जा सकता है।

अगर बात करें Galaxy A37 की तो इसमें भी मेन कैमरा Galaxy A57 जैसा ही रखा जा सकता है। यानी 50MP का Sony IMX906 सेंसर मिलने की संभावना है, जबकि कुछ बाजारों में ISOCELL S5KGNJ वैरियंट दिया जा सकता है। जबकि सेकेंडरी कैमरा सेटअप में बदलाव हो सकता है। इसके अल्ट्रा-वाइड कैमरा को 8MP का GalaxyCore GC08A3 सेंसर के रूप में रखा जा सकता है। वहीं, मैक्रो कैमरा 5MP का GalaxyCore GC05A3 सेंसर ही रह सकता है। यदि फ्रंट कैमरे की बात करें तो Galaxy A37 में 12MP का GalaxyCore GC12A2 सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।

Galaxy A36

अगर सेंसर साइज पर नजर डालें तो सबसे बड़ा अपग्रेड मेन कैमरा में देखने को मिल सकता है। Sony IMX906 सेंसर का ऑप्टिकल फॉर्मेट 1/1.56-इंच बताया जा रहा है, जो Galaxy A36 में इस्तेमाल हुए IMX882 सेंसर के 1/1.95-इंच साइज से काफी बड़ा है। बड़े सेंसर का फायदा ज्यादा लाइट इनटेक के रूप में मिलता है, जिससे तस्वीरों में बेहतर डिटेल, डायनैमिक रेंज और कम नॉइज देखने को मिल सकता है।

अगर ये लीक जानकारियां सही साबित होती हैं, तो आने वाले समय में Galaxy A-सीरीज सिर्फ कीमत के दम पर नहीं, बल्कि शानदार कैमरा अपग्रेड के साथ भी यूजर्स को लुभा सकती है। यदि आप भी मिड रेंज में सैमसंग फोंस लेना चाहते हैं और कुछ महीने इंतजार कर सकते हैं तो यह अच्छे ऑप्शन बन सकते हैं। हम आगे भी आपको इनका अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।