Samsung Galaxy A38 5G फोन गीकबेंच पर लिस्ट, प्रोसेसर, रैम और ओएस से जुड़ी डिटेल्स आई सामने

Samsung Galaxy A38 बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। यह मार्केट में मौजूद Samsung Galaxy A37 5G फोन का सक्सेसर बनकर आएगा। सैमसंग की ओर से अभी अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन गीकबेंच पर गैलेक्सी ए38 5जी फोन के प्रोसेसर, रैम और ओएस से जुड़ी अहम डिटेल्स सामने आई हैं जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy A38 गीकबेंच डिटेल
सैमसंग गैलेक्सी ए38 5जी फोन गीकबेंच पर SM-A386B मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो Galaxy A38 को सिंगल-कोर में जहां 928 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं वहीं इस स्मार्टफोन का मल्टी-कोर बेंचमार्क स्कोर 2687 आया है। बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर इस अपकमिंग सैमसंग स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस दिखाया गया है। गीकबेंच पर गैलेक्सी ए38 का 6GB RAM वेरिएंट सामने आया है। वहीं उम्मीद की जा सकती है कि यह स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट हो सकता है।
उपर लगी गीकबेंच फोटो में देखा जा सकता है कि गैलेक्सी ए38 की सीपीयू इंर्फोमेशन में MediaTek MT6881 लिखा हुआ है। यह 4नैनोमीटर फैब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7500 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतबल है कि Samsung Galaxy A37 को भारतीय बाजार में Exynos 1480 पर लॉन्च किया गया था। माना जा रहा है कि अपकमिंग Galaxy A38 भी इंडिया में एक्सिनोस प्रोसेसर पर ही लाया जा सकता है और गीकबेंच पर लिस्ट हुआ गैलेक्सी ए38 का ग्लोबल मॉडल हो सकता है।
जैसा कि हमने पहले ही बताया, सैमसंग की ओर से अभी तक Galaxy A38 से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में फोन की लॉन्च टाइमलान को लेकर कुछ भी पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है। अगर Galaxy A37 का जिक्र करें तो यह मोबाइल मार्च 2026 में इंडिया में लॉन्च हुआ था। हो सकता है कि इस फोन का सक्सेसर यानी ए38 भी मार्च 2027 तक ही भारतीय बाजार में उतारा जाए। 27 नवंबर 2026 को सैमसंग गैलेक्सी ए37 का शुरुआती सेलिंग प्राइस 48,999 रुपये है। इस मॉडल को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि अपकमिंग गैलेक्सी ए38 भी 50 हजार रुपये की रेंज में लाया जा सकता है।
कंफर्म तो नहीं है लेकिन Samsung Galaxy A38 5G इंडिया लॉन्च में तकरीबन 3-4 महीने का समय लग सकता है। अगर आपको लंबी ओएस अपग्रेड और AI फीचर्स वाला फोन चाहिए तो इस सैमसंग स्मार्टफोन का इंतजार किया जा सकता है। लेकिन जो यूजर 50 हजार के बजट में अभी कोई मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 7600mAh बैटरी और 100W चार्जिंग की ताकत वाला iQOO 15R 5G फोन, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 7,100mAh बैटरी वाला Motorola Edge 70 Max, 50MP सेल्फी कैमरा वाला vivo V70 Elite और 10,000mAh बैटरी वाला फोन Redmi Note 17 Pro Max चेक किया जा सकता है।