सैमसंग गैलेक्सी ए50 बनाम गैलेक्सी ए30, जानें कौन है बेस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/02/samsung-galaxy-a50-a30.jpg

इंडियन स्मार्टफोन बाजार में आज लगभग सभी कंपनियों की कोशिश है कि वह कम दाम में ज्यादा से ज्यादा फीचर्स के साथ अपने स्मार्टफोन को पेश करें। इसी के चलते सैमसंग भारतीय बाजार में अपनी खोई हुई बादशाहत को वापस पाने के लिए नए स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। कंपनी ने हाल ही में एम और ए सीरीज के हैंडसेट को लॉन्च किया है।

देश में तेजी से बढ़ रही चीनी कंपनी शाओमी के कदमों को रोकने के लिए सैमसंग अपनी पूरी कोशिश में लगी है। स्मार्टफोन निर्माता सैमसंग द्वारा हाल में लॉन्च किए गए गैलेक्सी ए50 व ए30 फोन की तुलना हम फीचर्स, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के हिसाब से कर रहे हैं, जिससे यूजर्स के सामनें उलझन न पैदा हो। आगे हम यही जानकारी देने की कोशिश करेंगे की हाल ही में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी ए30 और ए50 आपके लिए बेस्ट च्वॉइस क्या होगी।

कीमत और उपलब्धता
अगर बात करें सैमसंग गैलेक्सी ए50 और ए30 की तो यह दोनों ही डिवाइस 2 मार्च से बिक्री के लिए आएंगे। वहीं, कंपनी गैलेक्सी ए50 को दो वेरिएंट में पेश किया था। गैलेक्सी ए50 के 4जीबी/64जीबी वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये और 6जीबी/128जीबी 22,990 रुपए है। वहीं, अगर बात करें गैलेक्सी ए30 की तो इसमें 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसकी कीमत 16,990 रुपये है।

सैमसंग की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ गैलेक्सी ए40, जल्द हो सकता है लॉन्च

डिजाईन व डिसप्ले

सैमसंग ने गैलेक्सी ए50 और ए30 को स्मार्टफोन को इनफिनिटी यू डिसप्ले डिजाइन के साथ पेश किया है। दोनों ही फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी ओर छोटी सी ‘यू’ शेप की नॉच मौजूद है। गैलेक्सी ए50 में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट और ए30 में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

रैम व स्टोरेज
सैमसंग गैलेक्सी ए50 को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज व 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। इसके अलावा गैलेक्सी ए30 में 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज दी गई है। साथ ही दोनों फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर और प्रोसेसर
गैलेक्सी ए30 स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर एक्सनॉस 7885 चिपसेट पर रन करता है। इसके अलावा गैलेक्सी ए50 स्मार्टफोन आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ कंपनी के ही एक्सनॉस 9610 चिपसेट पर रन करता है। अगर बात करें ऑपरेटिंग सिस्टम की तो दोनों ही डिवाइस एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करते हैं।

शाओमी को टक्कर देगा सैमसंग का यह खास स्मार्टफोन, इसमें है 4000 एमएएच की दमदार बैटरी

कैमरा
गैलेक्सी ए50 के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 25-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह गैलेक्सी ए50 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी तथा 8-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। फोन के ये दोनों ही कैमरा सेंसर एफ/2.2 अपर्चर सपोर्ट करते है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी ए50 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा गैलेक्सी ए30 में दो रियर कैमर दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। इस फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

बैटरी और कनेक्टिविटी
बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही यह फोन डुअल सिम और 4जी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ए50 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ए30 में 4,000 एमएएच की बैटरी है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के ज़रिए यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।