
Samsung ने इस महीने इंडिया में अपनी A सीरीज के पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए दो नए Galaxy A50s और Galaxy A30s स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ये दोनों ही स्मार्टफोन शानदार लुक के साथ ट्रिपल रियर कैमरा और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किए गए थे। वहीं, लॉन्च के कुछ दिन के अंदर ही कंपनी ने Galaxy A50s की कीमत में कटौती कर दी है।
हालांकि, यह कटौती कुछ समय के लिए ही की गई है। कंपनी 26 सितंबर से 30 सितंबर के बीच Galaxy A50s को कम दाम में ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध कराएगी। हमें इस कटौती की जानकारी रिटेल सोर्स द्वारा मिली है।
नई कीमत
Samsung Galaxy A50s को कंपनी ने दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया था। वहीं, अब इस फोन पर 2000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Galaxy A50s के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंंट को 5 दिन के लिए 20999 रुपए में मिलेगा। वहीं, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑप्शन को 22,999 रुपए में सेल किया जा रहा है। हालांकि, हो सकता है कि यह डिस्काउंट सभी रिटेल स्टोर्स पर न मिले।
स्पेसिफिकेशन्स
Samsung की ओर से Galaxy A50s स्मार्टफोन को 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ‘यू’ डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9.0 पाई पर पेश हुआ है जो क्वॉड 2.3गीगाहर्ट्ज़ + क्वॉड 1.7गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 9611 चिपसेट रन करता है। इसे भी पढ़ें: 1 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगा डायरी की तरह मुड़ने वाला फोन Samsung Galaxy Fold
Galaxy A50s को कंपनी की ओर से 4जीबी रैम और 6जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। ये दोनों ही रैम वेरिएंट 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Galaxy A50s ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Exclusive : ट्रिपल रियर कैमरे वाला Samsung Galaxy A20s दो वेरिएंट्स में होगा इंडिया में लॉन्च, कीमत होगी 10,990 रुपये से शुरू
इसके साथ ही Galaxy A50s 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी के लिए गैलेक्सी ए50एस में एफ/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy A50s में सिक्योरिटी के लिए यहां इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी से लैस किया गया है।











