Samsung Galaxy A57 5G का इंडिया लॉन्च आया करीब, मिल सकता है Exynos 1680 चिप और OLED डिस्प्ले

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/Samsung-Galaxy-A56-5G-price.jpg

Samsung अपनी Galaxy A-सीरीज को आगे बढ़ा सकता है। इसमें Samsung Galaxy A57 5G भारत में लॉन्च हो सकता है। दरअसल यह अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन भारत की BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च की उम्मीद है। वहीं, इसे लेकर लीक और रिपोर्ट्स पहले भी सामने आ चुकी हैं। आइए, आगे Galaxy A57 5G से जुड़ी अब तक आई जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

BIS लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy A57 5G को मॉडल नंबर SM-A576B/DS के साथ सर्टिफिकेशन मिला है। जिसे 31 दिसंबर 2025 को अप्रूव किया गया है। हालांकि BIS लिस्टिंग में फोन का नाम नहीं लिखा है, लेकिन Samsung के मॉडल नंबर पैटर्न के हिसाब से यह Galaxy A57 5G माना जा रहा है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Galaxy A57 5G पहले ही Geekbench पर देखा गया है। जहां इसके Exynos 1680 SoC के साथ आने की जानकारी मिली थी। यह चिप Xclipse 550 GPU के साथ आ सकता है। जो ग्राफिक्स को बेहतर बना सकता है। लिस्टिंग में यह भी सामने आया था कि फोन Android 16 पर रन करेगा और इसमें 12GB RAM का ऑप्शन दिया जा सकता है।

डिस्प्ले को लेकर भी Galaxy A57 5G से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung पहली बार अपनी A-सीरीज में TCL CSOT के flexible OLED पैनल्स का इस्तेमाल कर सकता है। खास बात यह है कि फोन में Samsung और TCL CSOT, दोनों के flexible OLED पैनल्स का उपयोग किया जा सकता है। प्लास्टिक सब्सट्रेट वाले इन OLED डिस्प्ले की वजह से फोन के बेजल्स पहले से पतले हो सकते हैं। डिजाइन ज्यादा स्लिम व प्रीमियम नजर आ सकता है। लुक के मामले में भी यह फोन फ्लैगशिप-लेवल फील दे सकता है।

चार्जिंग और बैटरी से जुड़ी जानकारी की बात करें तो 3C सर्टिफिकेशन के अनुसार, Galaxy A57 5G में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि यह डिवाइस चीन में भी लॉन्च हो सकता है। जिससे यह साफ है कि Samsung इसे ग्लोबली लॉन्च होने वाले डिवाइस के तौर पर पेश कर सकता है। इसके अलावा कैमरा से जुड़ी लीक डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Galaxy A57 5G के फरवरी 2026 में लॉन्च होने की बात कही गई है। इसके साथ Galaxy A37 5G भी जल्द आ सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसलिए इंतजार करना होगा।

यदि आप भी मिड रेंज में सैमसंग का नया फोन लेना चाहते हैं और कुछ हफ्तों का इंतजार कर सकते हैं तो Samsung Galaxy A57 5G अच्छा ऑप्शन बन सकता है। हम इसे लेकर आगे भी आपको अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।