Samsung ला रहा नए Galaxy A-सीरीज फोन, 25 मार्च को लॉन्च होंगे Samsung Galaxy A57 और Samsung Galaxy A37

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/samsung-galaxy-a57-a37-launch-india-25-march.jpg

Samsung एक बार फिर भारत में अपनी पॉपुलर A-सीरीज का विस्तार कर रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि 25 मार्च को शाम 5:30 बजे नए Galaxy A-सीरीज स्मार्टफोंस पेश किए जाएंगे। इसमें Samsung Galaxy A37 और Samsung Galaxy A57 आएंगे। हालांकि यह कोई बड़ा लॉन्च इवेंट नहीं होगा, बल्कि कंपनी ऑनलाइन अनाउंसमेंट और प्रेस मैटेरियल के जरिए सभी डिटेल्स शेयर करेगी। Samsung India की वेबसाइट पर इसके लिए लैंडिंग पेज भी लाइव हो गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

टीजर में ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन डिजाइन को लेकर कुछ अहम डिटेल्स देखने को मिली है। फोन की साइड प्रोफाइल के साथ “Ambient Island” कैमरा डिजाइन और “Key Island” बटन लेआउट की झलक दर्शाई गई है। इसके अलावा ब्राइट और आकर्षक कलर टोन भी नजर आए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार Samsung थोड़ा ज्यादा एक्सप्रेसिव डिजाइन दे सकता है।

कंपनी ने अभी तक डिवाइस के नाम कंफर्म नहीं किए हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह Samsung Galaxy A57 और Samsung Galaxy A37 होंगे। ये दोनों फोन पिछले साल के मॉडल्स के अपग्रेड के तौर पर आएंगे और इनमें परफॉरमेंस व सॉफ्टवेयर में सुधार देखने को मिल सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों स्मार्टफोंस में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलने की उम्मीद है, जिसे वर्टिकल लेआउट में रखा जा सकता है। जबकि LED फ्लैश कैमरा आइलैंड के बाहर हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इनमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

परफॉरमेंस के मामले में Samsung Galaxy A57 में Exynos 1680 चिपसेट मिलने की संभावना है, जबकि Samsung Galaxy A37 में Exynos 1480 प्रोसेसर दिया जा सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो Galaxy A57 में 6.6-इंच का फुल-HD+ AMOLED पैनल मिल सकता है। वहीं, Galaxy A37 में 6.7-इंच की स्क्रीन दी जा सकती है।

Samsung AI फीचर्स पर भी फोकस करता नजर आ रहा है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, नए फोंस में कॉल और वॉयस ट्रांसक्रिप्शन को बेहतर बनाने वाले फीचर्स, ऑब्जेक्ट इरेजर और बेहतर वॉयस आइसोलेशन जैसे टूल्स मिल सकते हैं। इसके अलावा IP68 रेटिंग के साथ बेहतर ड्यूरेबिलिटी भी देखने को मिल सकती है।

आगामी Samsung Galaxy A57 और Samsung Galaxy A37 रिफ्रेश्ड डिजाइन, बेहतर परफॉरमेंस और कुछ काम के AI फीचर्स के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में शानदार विकल्प बन सकते हैं। यह उन ग्राहकों के लिए खास हो सकते हैं जो सैमसंग ब्रांड के फोंस की तलाश में हैं। हम आपको लॉन्च के दिन इनकी फुल जानकारी देंगे। इसलिए 25 मार्च के लॉन्च का वेट करें और 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।