Samsung Galaxy A58 5G हो रहा लॉन्च के लिए तैयार! डिटेल्स आई सामने

सैमसंग ने मार्च महीने में इंडिया में अपनी गैलेक्सी ए सीरीज का प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy A57 लॉन्च किया था। अब कंपनी इसी मोबाइल का सक्सेसर लेकर आने की तैयारी कर रही है जो Samsung Galaxy A58 नाम के साथ लाया जाएगा। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस अपकमिंग 5जी फोन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह सैमसंग स्मार्टफोन 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो गया है जहां मॉडल नंबर के साथ ही इसकी चार्जिंग कैपेसिटी भी रिवील हो गई है।
Samsung Galaxy A58 सर्टिफिकेशन डिटेल
सैमसंग गैलेक्सी ए58 5जी फोन चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) पर स्पॉट हुआ है। यह स्मार्टफोन SM-A5860 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में साफ हो गया है कि Galaxy A58 5G फोन बनकर आएगा। वहीं लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि गैलेक्सी ए58 5जी स्मार्टफोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। फिलहाल मोबाइल की अन्य कोई डिटेल तो सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले दिनों में गैलेक्सी ए58 की बाकी स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर लीक हो जाएगी।
Samsung Galaxy A58 (SM-A5860) 3C certified, 45W charging revealed.
Like before, the charger will not be included in the retail package.
#Samsung #GalaxyA58 https://t.co/lJ2AAw06YD
— Anvin (@ZionsAnvin) November 3, 2026
Samsung Galaxy A57 प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी ए57 5जी फोन की कीमत इस वक्त 62,999 रुपये है। यह मोबाइल के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का प्राइस है जिसे Awesome Navy, Awesome Icyblue और Awesome Lilac कलर में खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल Exynos 1680 चिपसेट पर काम करता है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 13,92,494 AnTuTu score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Samsung Xclipse 550 GPU दिया गया है।
Samsung Galaxy A57 5G फोन 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन Super AMOLED+ पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster का सपोर्ट मौजूद है। वहीं फोन अनलॉकिंग के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है। यह IP68 रेटिंग वाला फोन है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देती है।
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए57 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy A57 5G स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए Galaxy A57 5G में 5000mAh बैटरी लगाई गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित One UI 8.5 पर काम करता है जिसमें 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। इस सैमसंग 5जी फोन में Circle to Search, Gemini और Bixby जैसे फीचर्स मौजूद हैं।