सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ आएगा Samsung Galaxy A90, नहीं होगा ‘R’ सीरीज में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/04/samsung-galaxy-a80.jpg

Samsung Galaxy A90 को लेकर पिछले काफी समय से लीक व जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर सामने आई थी कि इस हैंडसेट को नई Galaxy R सीरीज़ के अंतर्गत लॉन्च किया जा सकता है। इस जानकारी को लेकर हमने एक न्यूज की थी। लेकिन, अब सामने आया है कि कंपनी Galaxy A90 को R सीरीज में लॉन्च न करेक Galaxy A90 के नाम से ही लॉन्च करेगी।

पिछले हफ्ते टिप्सटर @OnLeaks ने इस बात की जानकारी दी थी कि सैमसंग Galaxy A90 को नई R सीरीज के अंदर लॉन्च करेगी। लेकिन, अब टिप्सटर ने अपने पुराने खुलासा पर ट्विट कर रहा कहा है कि सैमसंग R सीरीज के अंदर Galaxy A90 को पेश नहीं करेगी। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Tab A (2019) इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट, S Pen के साथ होगा लॉन्च

ऑनलीक्स ने अपने ट्विट में कहा, “नफरत और घृणा से भरे मेरे प्रिय दोस्तो, मुझे लगता है कि ये अब आपका समय है…मुझे लगता है कि मेरे सूत्र आंतरिक और वाणिज्यिक नामकरण योजना में भ्रमित हो गए हैं। ऐसा लगता है कि जिन डिवाइसों को मैंने पहले बताया था, उन्हें ए सीरीज (संभवतः ए 90) के हिस्से के रूप में लॉन्च किया जाएगा, न कि आर सीरीज में। इसके लिए मैं हर तरह की सजा स्वीकार करने लायक हूं”।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी सैमसंग गैलेक्सी ए90 के दो मॉडल्स पेश कर सकती है। इसमें एक SM-A905 होगा जो कि 4G वर्जन होगा। इसमें 6.7-इंच स्क्रीन दी जा सकती है। वहीं, फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। ट्रिपल रियर कैमरा में को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 48एमपी+ 12एमपी+ 5एमपी रिजोल्यूशन का सेटअप होगा।इसके अलावा इसमें “Tilt OIS” नाम का फीचर होगा।

दूसरी ओर इस फोन के SM-A908 को भी लॉन्च किया जा सकता है जो कि 5G सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें भी इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। वहीं, रियर पर 48एमपी+ 8एमपी + 5एमपी कैमरा सेटअप होगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Tab में लगी आग, चार्जिंग पर लगाकर सोया था बच्चा

वहीं, कहा जा रहा है की दोनों मॉडल्स को कंपनी क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो यह पहली बार होगा कि कंपनी अपनी ए सीरीज के फोन में फ्लैगशिप प्रोसेसर का इस्तेमाल करेगी। जहां तक पूरी स्पेसिफिकेशन की बात है तो फोन के इंटरनल हार्डवेयर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं फिलहाल सामने नहीं आई है।