
Samsung ने हाल ही में इंडियन बाजार में अपने टैबलेट सेग्मेंट को बढ़ाते हुए दो नए डिवाईस लॉन्च किए हैं जिनमें Galaxy Tab A 10.1 और Galaxy Tab S5e शामिल है। सैमसंग ने इन दोनों ही टैबलेट के Wi-Fi Only मॉडल तथा LTE मॉडल को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। वहीं अब Samsung को लेकर फिर से खबर सामने आई है कंपनी भारत में एक और टैबलेट डिवाईस लाने की तैयारी कर रही है। Samsung Galaxy Tab A (2019) कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है।
Galaxy Tab A (2019) का प्रोडक्ट पेज दरअसल Samsung की वेबसाइट पर सामने आया है। इस खबर को एमएसपी वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में सबसे पहले किया है। कंपनी की ओर से हालांकि Galaxy Tab A (2019) को भारत में आधिकारिक तौर पर पेश नहीं किया गया है लेकिन प्रोडक्ट पेज के सामने आने से यह पुख्ता हो गया है कि Samsung जल्द ही Galaxy Tab A (2019) को बाजार में उतार देगी। Samsung India की वेबसाइट पर Galaxy Tab A (2019) SM-T295 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है।
Samsung Galaxy Tab A (2019)
गैलेक्सी टैब ए की बात करें तो यह डिवाईस अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में एक ही डिसप्ले वेरिंएट में लॉन्च हुआ है। Galaxy Tab A (2019) नैरो बेजल्स डिजाईन पर बना है जो 1920 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 8-इंच की डिसप्ले सपोर्ट करता है। टैबलेट के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है वहीं बैक पैनल पर उपरी बाई ओर सिंगल रियर कैमरा सेंसर मौजूद है। Galaxy Tab A (2019) दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद है।

Galaxy Tab A (2019) की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह टैबलेट एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो सैमसंग की एक्सनॉस 7904 चिपसेट पर बना है। कपंनी की ओर से इस डिवाईस को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में 3जीबी रैम मैमारी पर लॉन्च किया गया है जो 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Tab में लगी आग, चार्जिंग पर लगाकर सोया था बच्चा
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy Tab A (2019) के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए टैब के फ्रंट पैनल पर 5-मेगापिक्ल का कैमरा सेंसर मौजूद है। कैमरा ऐप फीचर्स के तौर पर इसमें एआर ईमोजी, स्टिकर्स, लाइव बोके और लाइव ब्यूटी मोड्स उपलब्ध हैं। यह टैबलेट भी कंपनी की ओर से Wi-Fi Only मॉडल तथा LTE मॉडल में पेश किया गया है तथा दोनों ही मॉडल ‘एसपेन’ के साथ आते हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए Galaxy Tab A (2019) में 4,200एमएएच की बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy Tab S5e
Galaxy Tab S5e को सैमसंग ने दो मॉडल्स में पेश किया है। टैबलेट के Wi-Fi Only वेरिएंट को जहां 35,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं इसके LTE वेरिएंट को कंपनी ने 39,999 रुपये की कीमत पर पेश किया है। Samsung Galaxy Tab S5e के दोनों ही मॉडल्स को ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy Tab A 10.1
Galaxy Tab A 10.1 के भी दो मॉडल इंडिया में लॉन्च हुए हैं। इनमें वाई-फाई मॉडल की कीमत जहां 14,999 रुपये रखी गई है वहीं टैबलेट के एलटीई मॉडल को 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस टैबलेट को भी ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।




















