पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आने वाला सैमसंग गैलेक्सी ए90 होगा गेमिंग सेंट्रिक फोन, सामने आई नई जानकारी

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने कुछ समय पहले ही अपने गैलेक्सी ए सीरीज के अंदर नए स्मार्टफोन्स को पेश किया था। वहीं, अब सामने आ रही जानकारियों के बल पर कहा जा सकता है कि कंपनी जल्द ही इस सीरीज में सैमसंग गैलेक्सी ए90, सैमसंग गैलेक्सी ए40 और सैमसंग गैलेक्सी ए20ई को पेश कर सकती है। हाल ही में हमनें खबर दी थी, जिसमें इन तीनों फोन को सैमसंग यूके की ऑफिशियल साइट पर लिस्ट किया गया था।

वहीं, अब कंपनी की यूएस साइट पर एस्फाल्ट 9 गेम को सपोर्ट करने वाले डिवाइस की लिस्ट में गैलेक्सी ए90 को स्पॉट किया गया है। इससे इस बात का हिंट मिल रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए90 एक गेमिंग फोन होगा, जो कि एस्फाल्ट 9 गेम को सपोर्ट करेगा। इसे भी पढ़ें: लॉन्च के बेहद करीब पहुंचे सैमसंग गैलेक्सी ए90, गैलेक्सी ए40 और गैलेक्सी ए20ई फोन, होंगे यह खास फीचर्स

वहीं, कुछ समय पहले सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए90 में पॉप-अप सेल्फी कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने का दावा किया गया था। लेकिन इसके बाद एक और रिपोर्ट आई जिसमें इस फोन में सिर्फ एक कैमरा सेटअप होने की बात की गई जो स्लाइड अप और स्लाइड डाउन करेगा। पुरानी रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए90 में एंंडरॉयड पाई पर आधारित वन यूआई, 6.41-इंच डिसप्ले और स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर होगा।

हैंडसेट को लेकर अफवाह है कि कंपनी इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है, जिसमें ब्लैक, सिल्वर और गोल्ड कलर होंगे। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी ए90 को 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। पहले की लीक में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन को सिर्फ इसी स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 8जीबी रैम पर लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए60, सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट
बता दें कि सैमसंग ने सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के गैलेक्सी ए50, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए10 स्मार्टफोन से पर्दा उठा चुकी है और गैलेक्सी ए90, सैमसंग गैलेक्सी ए40 और सैमसंग गैलेक्सी ए20ई के साथ ही अब गैलेक्सी ए60 की जानकारी भी सामने आ गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here