Vodafone Idea ने अपडेट किए ये दो सस्ते Prepaid Recharge, जानें आपको कितना फायदा हुआ कितना नुकसान?

Join Us icon

Vodafone Idea के ग्राहकों ने अब अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनियों एयरटेल और रिलायंस जियो का रुख करना शुरू कर दिया है। हाल ही में सामने आई ट्राई की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी सामने आई थी। वहीं, वोडाफोन आइडिया ने फिर एक ऐसा काम कर दिया है, जिससे Vi के ग्राहकों को गुस्सा आ सकता है। दरअसल, वोडाफोन आइडिया ने एक साथ अपने दो सस्ते प्रीपेड 99 रुपए और 129 रुपए वाले रिचार्ज को रिवाइज कर दिया है, जिसके बाद इन प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स पहले से कम हो गए हैं। आइए आगे आपको इन प्लान में हुए बदलाव की जानकारी देते हैं।

Vi का 129 रुपए वाला प्लान

वोडाफोन आइडिया की साइट पर यह प्लान अनलिमिटेड 99 रुपए के नाम से लिस्ट है। वहीं, नए मिलने वाले बेनिफिट्स को वेबसाइट ने लिस्ट कर दिया है। इस प्लान में अब यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के लाभ के साथ 1GB कुल डाटा मिलता है। इतना ही नहीं प्लान में यूजर्स को 300 SMS का लाभ भी मिलता है। इसके अलावा इस रिचार्ज में 24 दिन की वैधता दी जा रही है। वहीं, इससे पहले इस प्रीपेड रिचार्ज में 2जीबी डाटा मिलता था। इसके अलावा पहले और अब मिलने वाले सभी बेनिफिट्स एक जैसे ही थे। इसे भी पढ़ें: ये रहे Vodafone Idea के 300 रुपए से कम के रिचार्ज, फ्री कॉलिंग और डाटा के साथ मिलेगा बहुत कुछ

Image Source: livemint
Image Source: livemint

Vi 99 रुपए वाला प्लान

99 रुपए वाले प्लान की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बेनिफिट मिलता है यानी किसी तरह की FUP लिमिट नहीं हा। वॉइस कॉलिंग के साथ ही इस प्लान में कुल 1 जीबी डाटा के अलावा अब सिर्फ 200एमबी डाटा ही यूजर्स को दिया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 18 दिन है। वहीं, प्लान में किसी तरह के आउटगोइंग एसएमएस की सुविधा ऑफर पहले की करह ही नहीं मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vodafone Idea, जानें 30 दिन का प्लान किसका है बेस्ट

लेटेस्ट वीडियो: 5 Best Android Smartphones Under ₹10,000 [August 2021]

99 रुपए वाले Vi के इस नए प्लान में यूजर्स को किसी तरह के फ्री एसएमएस भेजने की सुविधा नहीं मिलती है। अगर यूजर्स एसएमएस भेजना चाहते हैं तो उन्हें ज्यादा कीमत वाले प्लान खरीदने होंगे। हालांकि, ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग इन प्लान में बेहद कम दाम में मिल जाती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here