13999 रुपये में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy F17 5G, मिलेगा 50MP OIS कैमरा और 5000mAh बैटरी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/samsung-galaxy-f17-5g-launched-price-specs-india.jpg

Samsung ने भारत में अपनी Galaxy F-सीरीज का विस्तार कर दिया है। इसमें Samsung Galaxy F17 5G लॉन्च हुआ है। कंपनी का दावा है कि यह फोन अपने सेगमेंट का सबसे पतला और सबसे टिकाऊ स्मार्टफोन है। इसमें 7.5mm स्लिम फॉर्म फैक्टर दिया गया है। साथ ही IP54 रेटिंग दी गई है। यह 50MP OIS कैमरा और 5000mAh बैटरी से लैस है। आइए, आगे कीमत और फीचर्स की डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy F17 5G फोन में फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो आउटडोर ब्राइटनेस में भी क्लियर और वाइब्रेंट विजुअल्स दे सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Exynos 1330 5nm बेस्ड प्रोसेसर दिया गया है। यही नहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh बैटरी है जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy F17 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा OIS (Optical Image Stabilisation) के साथ दिया गया है। जो इसे शेक-फ्री वीडियो और हाई-क्वालिटी फोटो कैप्चर करने में सक्षम बनाता है। इसके साथ एक 5MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर भी मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP फ्रंट कैमरा है।

Galaxy F17 5G में कई AI फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें Google के साथ Circle to Search का फीचर दिया गया है, जो टेक्स्ट, इमेज और म्यूजिक के लिए स्मूद सर्च एक्सपीरियंस दे सकते हैं। इसके अलावा, Samsung ने इसमें Gemini Live AI फीचर भी जोड़ा है। जिससे यूजर्स रियल-टाइम विज़ुअल कन्वर्सेशन भी कर पाएंगे।

ब्रांड के अनुसार Samsung Galaxy F17 5G अपने सेगमेंट में 6 जनरेशन के Android अपग्रेड्स और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट्स देने वाला पहला फोन है। इसमें Samsung Wallet के साथ Tap & Pay फीचर दिया गया है। साथ ही भारत के लिए खास तौर पर डेवलप किया गया ऑन डिवाइस Voice Mail फीचर भी है। Galaxy F17 5G को स्टाइल और कम्फर्ट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह सिर्फ 7.5mm पतला है यही नहीं Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन इसे सेगमेंट में सबसे टिकाऊ बनाता है।

Samsung Galaxy F17 5G को भारत में तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके 4GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। मोबाइल का मिड मॉडल 6GB + 128GB वैरियंट 15,499 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल 16,999 रुपये का है। यह कीमत 500 रुपये कैशबैक ऑफर के साथ दी जा रही है। यह फोन Samsung.com, Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। ग्राहक UPI और HDFC Bank के माध्यम से 500 का कैशबैक पा सकते हैं और 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का लाभ भी ले सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को Violet Pop और Neo Black जैसे दो कलर्स मिलेंगे।

Samsung Galaxy F17 5G का मुकाबला इस प्राइस सेगमेंट में iQOO Z10 Lite 5G, Realme Narzo 70 और Redmi Note 14 5G जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा स्लिम डिजाइन, Gorilla Glass Victus और AI फीचर्स हैं, जो इसे बाकी विकल्पों से अलग बनाते हैं। यह फोन उन ग्राहकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। जो स्टाइलिश और स्लिम स्मार्टफोन के साथ बेहतरीन कैमरा और लेटेस्ट AI फीचर्स पसंद करते हैं। साथ ही, लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स भी चाहते हैं।

यदि आप 15,000 से कम में एक प्रीमियम डिजाइन वाला सस्ता फोन ढूंढ रहे हैं तो Samsung Galaxy F17 5G एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि और दमदार परफॉरमेंस के लिए अन्य ऑप्शंस भी देखे जा सकते हैं। हमारे साथ और खबरों क लिए जुड़े रहें।

See Full Specs