8 मार्च को इंडिया आ रहा Samsung Galaxy F23 5G, फ्लिपकार्ट पर सामने आई लिस्टिंग

Join Us icon

Samsung Galaxy F23 5G smartphone को लेकर काफी समय से लीक व जानकारी सामने आ रही है। वहीं, अब यह साफ हो गया है कि कंपनी इस फोन को 8 मार्च को इंडिया में लॉन्च करेगी। सैमसंग की F-series के अंदर आने वाले इस अपकमिग हैंडसेट को लेकर ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने एक माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जहां से जानकारी मिली है कि फोन 8 मार्च को भारतीय टेक मार्केट में दस्तक देगा। वहीं, इस माइक्रो साइट में फोन के लुक व कुछ फीचर्स को लेकर भी खुलासा हुआ है।

Samsung Galaxy F23 5G का डिजाइन

अपकमिंग Samsung Galaxy F23 5G को कंपनी द्वारा bezel-less डिसप्ले के साथ पेश किया जाएगा। फोन के फ्रंट पर वॉटरड्रॉप शेप नॉच होगा। वहीं, रियर पर फोन के टॉप राइट पर ट्रिपल कैमरा सेटप वर्टिकल शेप में रेक्टेंगुल कैमरा मॉड्यूल के अंदर होगा। इसी में एक फ्लैश लाइट भी दी जाएगी। फ्लिपकार्ट पर फोन को मिनट और डार्क ग्रीन कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। इसे भी पढ़ें: Samsung ने फिर की मार्केट पर कब्जा करने की तैयार, 6GB रैम और 5G की ताकत के साथ ला रही नया Mobile
Samsung Galaxy F23 5G India launch in March 8 Sale Flipkart price Specification

Samsung Galaxy F23 5G Specifications

Flipkart की माइक्रोसाइट से खुलासा हुआ है कि इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट डिसप्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस होगा। वहीं, टीजर में बताया गया है कि अपकमिगं F-series octa-core Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर की ताकत के साथ आएगा। आपको बका दें कि Snapdragon 750G को 8nm फ्रेब्रिकेशन प्रोसेस से बनाया गया है और इसमें Adreno Adreno 619 GPU है।

Samsung Galaxy F23 5G India launch in March 8 Sale Flipkart price Specification

Samsung Galaxy F23 5G के लीक स्पेसिफिकेशन्स

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स की माने तो Galaxy F23 में Full HD+ रिजोल्यूशन डिसप्ले और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि फोन की डिसप्ले AMOLED होगा या LCD पैनल इसमें दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: इस सस्ते फोन के साथ Samsung ने मारी धाकड़ एंट्री, चीनी कंपनियों के छूटे पसीने! सिर्फ 10 हजार के करीब Price

galaxy-f23-5g-india-launch

इसके अलावा यह तो साफ है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। लेकिन, अभी इसके सेंसर का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, लीक के अनुसार फोन में 50MP रिजोल्यूशन वाला मेन सेंसर होगा। इसके साथ फोन में 8MP व 2MP कैमरा होगा।

Samsung Galaxy F23 5G का प्राइस

Samsung Galaxy F23 को लेकर कहा जा रहा है कि यह एक अफोर्डेबल मिड-रेंज 5G फोन होगा। हालांकि, फोन की कीमत के लिए हमें 8 मार्च का इंतजार करना होगा। लेकिन, कुछ लीक रिपोर्ट्स के अनुसार डिवाइस को 20,000 रुपए के आस-पास की कीमत में इंडिया लाया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here