Samsung का 6GB रैम और 5G से लैस मोबाइल सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट

Join Us icon

Samsung ने अपनी गैलेक्सी एम सीरीज में अभी तक एंट्री लेवल से लेकर बजट और मिड रेंज सेगमेंट में काफी सारे मोबाइल्स लॉन्च किए, जिन्हें ग्राहकों द्वारा पसंद भी किया गया। वहीं, काफी समय से खबर सामने आ रही है कि कंपनी Galaxy M-सीरीज के नए फोन को पेश करने की तैयारी कर रही है। सीरीज के अंदर पेश किए जाने वाला फोन Galaxy M23 5G होगा जो कि अभी तक कई सर्टिफिकेशन्स साइट (FCC, NBTC और Bluetooth SIG) पर स्पॉट भी किया जा चुका है। साथ ही अब फोन को गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग पर देखा गया है, जिसमें फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

Samsung Galaxy M23 5G

सैमसंग गैलेक्सी M23 5G को मॉडल नंबर SM-M236B के साथ Google Play कंसोल डाटाबेस पर स्पॉट किया गाय है। वहीं, लिस्टिंग से पता चलता है कि डिवाइस में 1080 × 2408 पिक्सेल और 450ppi पिक्सेल डेंसिटी के साथ पुल HD + रिजोल्यूशन डिसप्ले से लैस होगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy F23 स्मार्टफोन Snapdragon 765G प्रोसेसर और 48MP कैमरा के साथ भारत में जल्द कर सकता है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कीमत
samsung-galaxy-m23-5g

इसके अलावा लिस्टिंग से आगे पता चलता है कि डिवाइस में क्वालकॉम SM7225 होगा और इसमें 2 × Kryo 560 कोर और 6 × Kryo 560 कोर होंगे। इसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि Galaxy M23 5G ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, लिस्टिंग से यह भी पुष्टि होती है कि डिवाइस एड्रेनो 619 जीपीयू और 6 जीबी रैम के साथ आएगा।

Samsung Galaxy M23 5G
प्रतीकात्मक तस्वीर

स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर के साथ मार्केट में पहले से कई मिड-रेंज स्मार्टफोन मौजूद हैं, जिनमें OnePlus Nord Core Edition, Xiaomi Mi 10i और Samsung Galaxy A52 5G का नाम शामिल है। इसके अलावा अपकमिंग गैलेक्सी M23 5G Android 12 आधारित OneUI के साथ प्री-लोडेड आएगा, जैसा कि गीकबेंच लिस्टिंग में पुष्टि की हुई थी। इसके अलावा हैंडसेट 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगा। हालांकि, डिवाइस की बैटरी क्षमता के बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: इस सस्ते फोन के साथ Samsung ने मारी धाकड़ एंट्री, चीनी कंपनियों के छूटे पसीने! सिर्फ 10 हजार के करीब Price

Samsung ला रहा दो 5G फोन

ऐसा लग रहा है कि सैमसंग दो मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने पर काम कर रही है। दोनों डिवाइस में से एक सैमसंग गैलेक्सी F23 5G को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। दरअसल, एफ-सीरीज सैमसंग स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज कंपनी की इंडिया वेबसाइट पर लाइव है। यह डिवाइस SM-E236B मॉडल नंबर का खुलासा करता है। वहीं, दूसरी ओर सैमसंग एक और स्मार्टफोन गैलेक्सी M33 5G पर काम कर रहा है। फोन का सपोर्ट पेज कंपनी की रूस वेबसाइट पर लाइव है। इससे पता चलता है कि डिवाइस का मॉडल नंबर SM-M336B होगा। हालांकि, दोनों फोन्स के सपोर्ट पेज से किसी स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here