Samsung Galaxy F23 स्मार्टफोन Snapdragon 765G प्रोसेसर और 48MP कैमरा के साथ भारत में जल्द कर सकता है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कीमत

अपकमिंग Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन को भारत में 20,000 रुपये तक की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।

Join Us icon

Samsung को लेकर खबर है कि वह भारत में जल्द ही Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। सैमसंग का यह स्मार्टफोन फरवरी महीने में सैमसंग इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन में मार्च महीने के दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग का अपकमिंग Galaxy F23 स्मार्टफोन Snapdragon 700-सीरीज 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन 20 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung का यह फोन भारत में इस साल लॉन्च होने वाला F सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा। यहाँ हम आपको सैमसंग के अपकमिंग F सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन के बारे में बता रहे हैं।

Samsung Galaxy F23 कब होगा लॉन्च?

रिपोर्टस् के मुताबिक, Samsung Galaxy F23 स्मार्टफोन भारत में मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि सूत्र की ओर से यह साफ़ तौर पर यह नहीं कहा गया था कि Galaxy F23 स्मार्टफ़ोन लॉन्च हो रहा है। उन्होंने बताया कि F सीरीज़ का फ़ोन लॉन्च हो रहा है। कुछ दिनों पहले ही Galaxy F23 स्मार्टफोन को सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर स्टॉप किया गया था। ऐसे में अटकलें है कि Galaxy F23 स्मार्टफ़ोन को ही कंपनी लॉन्च कर सकती है।

 

Samsung Galaxy F23 की कीमत

कीमत की बात करें तो रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अपकमिंग Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन को भारत में 20,000 रुपये तक की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy F22 launched in India with 6000mah batttery Price Specs Offer Sale

Samsung Galaxy F23 स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन मिड रेंज का फोन होगा, जिसकी स्पेसिफिकेशन्स को लेकर फिलहाल कुछ भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि सैमसंग के इस फोन को लेकर कुछ लीक रिपोर्ट्स जरूर सामने आ चुके हैं, जो हमें सैमसंग के इस फोन को लेकर कुछ जानकारी देते हैं। सैमसंग का अपकमिंग स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 765G प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन 5G कनेक्टिविटी ऑफर करेगा। Geekbench की लिस्टिंग में सैमसंग का यह फोन 6GB RAM के साथ स्पॉट किया गया था। इसके साथ ही सैमसंग का यह फोन Android 12 पर आधारित OneUI पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : OnePlus की बड़ी तैयारी, 50MP कैमरा और Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगा स्मार्टफोन, जानें क्या हैं खूबियां

Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह 6.4 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। सैमसंग के इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही सैमसंग के इस फोन का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का हो सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इनमें से कई फ़ीचर्स फ़िलहाल कंफर्म नहीं हैं। उम्मीद है कि सैमसंग जल्द ही इस स्मार्टफ़ोन को टीज करना शुरू कर देगी। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन धांसू स्पेसिफिकेशन्स और शानदार प्रीमियम डिजाइन के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here