Samsung Galaxy F36 और Galaxy M36 हुए इस वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द हो सकते हैं लॉन्च

Samsung अपने दो नए स्मार्टफोन Galaxy F36 और Galaxy M36 को जल्द ही मार्केट में पेश कर सकता है। इनमें से Galaxy F36 को Google Play Console साइट पर स्पॉट किया गया है, जिसमें इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और रेंडर इमेज लॉन्च से पहले ही सामने आई है। वहीं, Galaxy M36 और Galaxy Jump 4 को भी Google Play Console की Supported Devices लिस्ट में जगह मिली है। आइए, आगे इन मोबाइल्स से जुड़ी जानकारी विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy F36 गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग
- Samsung Galaxy F36 का जो वेरिएंट Google Play Console पर लिस्ट हुआ है, उसमें 6GB RAM दी गई है।
- इस लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में Exynos 1380 चिपसेट (मॉडल नंबर S5E8835, 2.40GHz क्लॉक स्पीड पर) मिलेगा। जो कि ARM Mali-G68 GPU (950MHz) के साथ आएगा।
- यह स्मार्टफोन Android 15 OS पर चलेगा और इसमें 1080 x 2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 450 DPI स्क्रीन डेंसिटी वाला डिस्प्ले होगा।
Samsung Galaxy F36 डिजाइन (गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग)
- रेंडर इमेज के अनुसार, Galaxy F36 का डिजाइन Galaxy F और M सीरीज के अन्य नए मॉडल्स जैसे F16, F56, M16, M56 से मिलता-जुलता लग रहा है।
- इसमें फ्लैट डिस्प्ले, रियर और साइड पैनल्स पर राउंडेड कॉर्नर, और एक वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद होगा।
- फोन के चारों तरफ पतले बेजल्स और नीचे की ओर थोड़ा मोटा चिन दिखाया गया है।
- फोन के रियर पैनल पर एक पिल-शेप्ड कैमरा यूनिट ऊपर बाईं तरफ देखी जा सकती है। जिसमें एक पिल-कटआउट और एक सर्कुलर कटआउट है।
- इन दोनों कटआउट्स में कुल तीन कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं। कैमरा मॉड्यूल के दाईं ओर LED फ्लैश दिया गया है।
- रियर पैनल पर नीचे की तरफ Samsung की ब्रांडिंग भी मौजूद है। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दाईं साइड पैनल पर हैं।
Galaxy F36, M36 और Jump 4 गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइस लिस्टिंग
Google Play Console की Supported Devices लिस्ट में तीन मोबाइल्स शामिल किए गए हैं:
- Galaxy F36 (मॉडल नंबर: SM-E366B)
- Galaxy M36 (मॉडल नंबर: SM-M366B)
- Galaxy Jump 4 (मॉडल नंबर: SM-M366K)
Galaxy Jump 4 को खास तौर पर दक्षिण कोरियाई बाजार के लिए तैयार किया गया है, लेकिन Bluetooth SIG डेटाबेस में इसे ‘Galaxy M36’ नाम से लिस्ट किया गया था। यहां केवल इतनी की जानकारी सामने आई है।
आखिर में आपको बताते चलें Galaxy F36 और M36 दोनों को भारत की BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है। साथ ही Galaxy M36 को Geekbench डेटाबेस में भी देखा गया है, जहां इसके स्पेसिफिकेशंस Galaxy F36 जैसे ही सामने आए थे। इसके साथ ही Galaxy F36 के लिए भारत और बांग्लादेश की सपोर्ट पेज वेबसाइट्स भी पहले से ही लाइव हो चुकी हैं। कुल मिलाकर सभी डिटेल्स से लगता है कि ये हैंडसेट हल्द एंट्री ले सकते हैं।