सैमसंग फिर लॉन्च करने वाला है दो दमदार 5G फोन, BIS और गीकबेंच पर आई डिटेल

Join Us icon

Samsung जल्द ही अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में दो नए डिवाइसेज Galaxy F36 और Galaxy M36 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इन दोनों स्मार्टफोंस को भारत की BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि यह भारतीय मार्केट में जल्द दस्तक दे सकते हैं। इसके साथ ही एक मॉडल M36 बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट हुआ है। आइए, आगे फोंस की लिस्टिंग डिटेल्स जानते हैं।

Galaxy F36 और Galaxy M36 BIS सर्टिफिकेशन

  • BIS लिस्टिंग में Galaxy F36 को मॉडल नंबर SM-E366B/DS और Galaxy M36 को SM-M366B/DS के तहत देखा गया है।
  • दोनों डिवाइसेज डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आती हैं और 6 मई 2025 को इन्हें BIS डेटाबेस में लिस्ट किया गया है।
  • यह सर्टिफिकेशन आमतौर पर लॉन्च से पहले का एक जरूरी कदम होता है, जिससे यह लगभग तय हो जाता है कि मोबाइल्स भारत में जल्द लॉन्च होंगे।

Galaxy F36 and Galaxy M36 BIS Certification

Samsung Galaxy M36 गीकबेंच लिस्टिंग

  • Samsung Galaxy M36 को बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर भी स्पॉट किया गया है।
  • डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1004 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2886 का स्कोर हासिल किया है।
  • लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन Exynos 1380 चिपसेट पर काम करेगा, जो 5nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है।
  • इसमें चार 2.40GHz और चार 2.00GHz के कॉर्टेक्स CPU कोर दिए गए हैं। GPU के तौर पर ARM Mali-G68 मिलेगा।
  • Galaxy M36 में 6GB RAM होगी और यह Android 15 पर आधारित One UI 7 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आएगा।
  • Exynos 1380 चिपसेट LPDDR5 रैम, UFS 3.1 स्टोरेज और इनबिल्ट AI NPU सपोर्ट करता है, जो AI-बेस्ड फीचर्स को बेहतर बनाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy M36 का साउथ कोरियन वर्जन ‘Galaxy Jump 4’ नाम से लॉन्च हो सकता है, जिसका मॉडल नंबर SM-M366K होगा। इस नाम से यह लोकल मार्केट में उपलब्ध किया जा सकता है। जबकि भारत में इसे Galaxy M36 के तौर पर पेश किया जा सकता है।

बताते चलें कि जैसे-जैसे लॉन्च डेट नजदीक आएगी। ब्रांड इन मोबाइल्स से जुड़ी और भी जानकारियां शेयर कर सकता है। वहीं, लेटेस्ट BIS और Geekbench लिस्टिंग से इतना तय है कि Galaxy F36 और M36 भारत में जल्द लॉन्च हो सकते हैं।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here