सैमसंग गैलेक्सी जे7 2018 की जानकारी हुई लीक, 5जी वाईफाई करता है सपोर्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/07/Samsung-Galaxy-J7-Nxt.jpg

पिछले कुछ दिनों से सैमसंग के कई फोन की लीक सामने आई है। परंतु इनमें सबसे ज्यादा जिक्र गैलेक्सी जे7 का है। पिछले साल भी कंपनी ने इस मॉडल को लॉन्च किया था लेकिन इस बार थोड़ा अपग्रेड है और इसे सैमसंग गैलेक्सी जे7 2018 कहा जा रहा है। कुछ दिन पहले ही इस फोन को वाईफाई सर्टिफिकेशन के लिए देखा गया था। वहीं आज यह फोन ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर उपलब्ध हुआ है।

ब्लूटू​थ सर्टिफिकेशन साइट पर सैमसंग गैलेक्सी जे7 2018 एसएम—जे737वी, एसएम-जे737वीपीपी, एसएम-जे767वीएल, एसएम-जे737आर4 एसएम-जे737पी नाम से लिस्ट किया गया है। स​र्टिर्फिकेशन साइट के अनुसार इस फोन में ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट है। वहीं कुछ दिन पहले जब यह वाईफाई सर्टिफिकेशन के लिए आया था तो यह जानकारी थी कि फोन को एंडरॉयड आॅपरेटिंक सिस्टम 8.0 ओरियो पर उलब्ध होगा। इसके साथ ही फोन में 2.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। सबसे खास बात ही यह वाईफाई के लिए 5जी बैंड को सपोर्ट करता है। इस खबर को हमारी ही दूसरी वेबसाइट 91मोबाइल्स ने सबसे पहले की है।

लीक के माध्यम से अब तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सैमसंग गैलेक्सी जे7 2018 में आपको 5—इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। यह फोन एक्सनोस 7885 चिपसेट पर कार्य उपलब्ध हो सकता है और सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इस फोन में वाईफाई नेटवर्क पर 5जी डाटा सपोर्ट है।