
Samsung Galaxy M01s को हाल ही में गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग से पता चला था कि गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन Samsung Galaxy A10s का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। लिस्टिंग में कथित गैलेक्सी एम01एस के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी हासिल हुई थी। वहीं, अब यह डिवाइस सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर देखा गया है। दरअसल, कंपनी ने Galaxy M01s को सपोर्ट पेज लाइव कर दिया है। लिस्टिंग में सामने आया है कि फोन में 3GB रैम होगी। इसके अलावा फोन एक और रैम वेरिएंट में आ सकता है।
mysmartprice पर सैमसंग गैलेक्सी एम01एस के सपोर्ट पेज को सबसे पहले स्पॉट किया गया है। फोन की कीमत को लेकर उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसके बेस वेरिएंट को 10,000 के अंदर पेश किया जा सकता है। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है। इसे भी पढ़ें: Samsung ने दिया तोहफा, 5000एमएएच बैटरी वाले Galaxy A31 का दाम किया कम, जानें क्या है नई कीमत
गूगल प्ले कंसोल की लिस्टिंग में कुछ स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी हासिल हुई थी, जिसके मुताबिक ‘A10s’ मोनिकर में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6762 (Helio P22) प्रोसेसर, PowerVR GE8320 जीपीयू, 720×1,520 पिक्सल डिस्प्ले के साथ 280 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी और 2 जीबी रैम शामिल होंगे। इसमें एंड्रॉयड 10 और एंड्रॉयड 9 दोनों ही लिस्ट थे, लेकिन Wi-Fi Alliance लिस्टिंग में यह कथित गैलेक्सी एम01एस फोन एंड्रॉयड 9 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ लिस्ट था।
अगर यह सैमसंग गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन असल में गैलेक्सी ए10एस का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि इसमें 6.20 इंच का डिसप्ले होगा। वहीं, फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे और 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरे होगा। साथ ही सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S20+ और Galaxy Buds+ का BTS edition इंडिया में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध
TÜV Rheinland वेबसाइट पर हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी और 32 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। इसके अलावा फोन में दो कलर ऑप्शन ब्लू और ग्रे होंगे। इसके अलावा हैंडसेट में 4जी, Wi-Fi b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, 3.5mm ऑडियो जैक सपोर्ट होगा।
बता दें कि Samsung ने गैलेक्सी एम01एस को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन, अब वेबसाइट पर फोन के लिस्ट होने से उम्मीद की जा रही है कि फोन को जल्द ही पेश किया जा सकता है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स को देखकर लग रहा है कि डिवाइस बजट कैटगरी में पेश किया जाएगा।






















