सैमसंग लाएगा वी और ओ शेप नॉच वाला फोन, गैलेक्सी एम2 होगा पहला डिवाइस

Join Us icon

कुछ माह पहले खबर आई थी कि सैमसंग अपने जे सीरीज के फोन को बंद करेगा और नया सीरीज लेकर आएगा। कंपनी अब एम सीरीज के फोन को पेश कर सकती है। हाल में सैमसंग गैलेक्सी एम मॉडल की जानकारी भी लीक हुई है। इस फोन को बेंचमार्क साइट एनटूटू और गीकबेंच पर देखा गया है। वहीं आज सैमसंग गैलेक्सी एम को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। खबर के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज के पहले फोन में वाटर ड्रॉप नॉच हो सकता है।

सैमसंग का यह नया सीरीज कंपनी के बजट सेग्मेंट फोन जे, सी और आॅन मॉडल को रिप्लेस करेगा। जे, सी और आॅन सीरीज खास कर के एशिया के देशों के लिए है जिसमें भारत प्रमुख है। कंपनी एम सीरीज के फोन को वर्ष 2019 के शुरूआत में ही पेश कर सकती है और कंपनी सबसे पहले गैलेक्सी एम2 को लॉन्च कर सकती है। शाओमी का धमाका : रेडमी नोट 6 प्रो इंडिया में लॉन्च, इसमें है 6जीबी रैम, 4,000एमएएच बैटरी और 4 कैमरा सेंसर

samsung galaxy m2 to launch with v or o notch screen in hindi

पिछले महीने ही कंपने 4 नए डिसप्ले का प्रदर्शन किया था। जिसमें कुछ नाच तो कुछ फोन बिना नॉच के साथ उपलब्ध थे। ऐसे में कयास ये लगाए जा रहे हैं कि सैमसंग गैलेकसी एस10 में जहां फुल बेज़ल लेस डिसप्ले होगा वहीं सैमसंग एम2 को ओ या वी शेप नॉच के साथ पेश किया जा सकता है। फोनअरीना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी अपने आने वाले फोन के लिए इनफिनिटी टैगलाइन के साथ ओ और वी भी जोड़ेगी। अर्थात नए डिसप्ले को इनफिनिटी—ओ, इनफिनिटी—वी और इनफिनिटी—यू नाम से पेश किया जाएगा। एक्सक्लूसिव : 16,990 रुपये में लॉन्च होगा 4,030एमएएच बैटरी वाला वीवो वाई95, 26 नवंबर से होगी सेल

जहां तक सैमसंग गैलेक्सी एम के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस फोन में 2340×1080 पिक्सल रेजल्शून के साथ 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाली बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही फोन में 3जीबी रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है।

हाल में जो फोन लीक हुआ था उसमें एक्सनोस 7885 प्रोसेसर देखने को मिला था। रही बात कैमरे की तो 13—मेगापिक्सल का मेन और 8—मेगापिक्सल का सेल्फी हो सकता है। फिलहाल बैटरी की जानकारी नहीं है।