Samsung का नया धमाका, 5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ पेश किया Galaxy M22 स्मार्टफोन

Join Us icon

Samsung ने अपनी Galaxy M-सीरीज के अंदर एक नए फोन को पेश कर दिया है। इस नए फोन को कंपनी ने Galaxy M22 के नाम से पेश कर दिया है। फोन सैमसंग की जर्मनी वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 20:9 आस्पेक्ट डिसप्ले, 48-मेगापिक्सल क्वाड कैमरा और एक बड़ी बैटरी दी गई है। यह मौजूदा गैलेक्सी ए22 हैंडसेट का रीब्रांडेड वर्जन प्रतीत होता है। आइए आगे आपको Galaxy M22 के डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy M22 का डिजाइन

Samsung Galaxy M22 में फ्रंट कैमरा के लिए नॉच मिलती है जो कि U-नॉच शेप में है। इसके अलावा सैमसंग के इस फोन में बैक पर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल है। इस सेटअप में क्वाड रियर कैमरा है। इसके साथ ही गैलेक्सी नM22 में मौजूद क्वाड कैमरा सेटअप होने के कारण फोन में LED फ्लैश कैमरा मॉड्यूल के नीचे दिया गया है। सके अलावा फोन के बॉटम में टाइप-सी चार्जिंग प्वाइंट और स्पीकर ग्रिल है। गैलेक्सी एम22 का साइजड 159.9 x 7 x 8.4 मिमी और वजन 186 ग्राम है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन Amazon India पर हुआ लिस्ट, जानें क्या होंगी खूबियां

Samsung Galaxy M22 Support Page Live on Russia website launch soon Specs Price

Samsung Galaxy M22 specifications

इसमें 6.4-इंच का सुपर AMOLED डिसप्ले है जो 720 x 1600 पिक्सल का HD + रिज़ॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। वहीं, गैलेक्सी M22 एक 2GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है, जिसमें Helio G80 चिपसेट है जो गैलेक्सी A22 को शक्ति प्रदान करता है। एम22 में 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज है, और यह वन यूआई-आधारित एंडरॉयड 11 पर चलता है।

samsung-galaxy-m22

फोटोग्राफी के लिए बैक पर स्क्वैरिश कैमरा मॉड्यूल में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 123-डिग्री FOV के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड स्नैपर, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं, फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। गैलेक्सी M22 में 5,000mAh की बैटरी है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.0, NFC, USB-C, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, एक 3.5mm ऑडियो जैक और एक साइड-फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन लॉन्च से पहले Google Play Console पर हुआ लिस्ट, जानें खूबियां

Samsung Galaxy M22 प्राइस

इसकी आधिकारिक लिस्टिंग में Galaxy M22 की कीमत का जिक्र नहीं किया गया है। हैंडसेट तीन रंगों में आता है जैसे काला, सफेद और नीला। उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी जल्द ही इस फोन की कीमत से भी पर्दा उठाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here