
Samsung ने हाल ही में अपनी एम-सीरीज को आगे बढ़ाते हुए नए फोन Galaxy M32 को इंडिया में लॉन्च किया कर दिया है। वहीं, काफी समय से जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी M-सीरीज के अंदर नए फोन Galaxy M22 को पेश करने की योजना बना रही है। पिछले महीने लॉन्च से पहले इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स, कलर ऑप्शन और कीमत की जानकारी ऑनलाइन लीक हुए थे। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले फोन को एफसीसी सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है।
Samsung Galaxy M22 की FCC लिस्टिंग
ऐसा लग रहा है कि Samsung Galaxy M22 लॉन्च के लिए कंपनी ने अपमी कमर कस ली है। बजट सैमसंग स्मार्टफोन ने अपने आधिकारिक लॉन्च से पहले फोन एफसीसी वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। लिस्टिंग में डिवाइस के इंदर दी जाने वाली फास्ट चार्जिंग का खुलासा हुआ है। सैमसंग का यह अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-M225FV के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट (9V, 2.77A) के साथ आएगा। FCC दस्तावेज़ों से डिवाइस की स्थिति की जानकारी dc 9V 2.77A पढ़ती है, जो कि 25W चार्जिंग है। हालांकि, FCC वेबसाइट के से जानकारी मिली है कि सैमसंग बॉक्स में एक 15W फास्ट चार्जर (9V, 1.67A) होगा। इसे भी पढ़ें: Samsung ने मिलाया Xiaomi, Oppo और Vivo से हाथ, जानें क्या है पूरा मामला
इससे पहले डिवाइस गीकबेंच वेबसाइट पर देखा गया था। इससे पता चला कि फोन MediaTek Helio G80 SoC से पावर लेगा। गीकबेंच लिस्टिंग में जानकारी मिली थी कि फोन में 4GB रैम होगी और यह Android 11 कार्य करेगा। इसके अलावा फोन Android मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ OneUI 3.0 पर कार्य करेगा।
FCC लिस्टिंग में डिवाइस की फास्ट चार्जिंग क्षमताओं के बारे में कुछ प्रमुख विवरण का पता चलता है। लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग का अपकमिंग स्मार्टफोन 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। हालाँकि, डिवाइस के बॉक्स में 15W फास्ट चार्जर के साथ आने की संभावना है। आइए FCC लिस्टिंग के माध्यम से सामने आए सैमसंग गैलेक्सी M22 के अधिक विवरणों पर एक नज़र डालें। इसे भी पढ़ें: 6,000mAh बैटरी, 20MP सेल्फी + 64MP रियर कैमरे वाला Samsung Galaxy M32 इंडिया में लॉन्च, कीमत 14,999 रुपये से शुरू
सैमसंग का यह अपकमिंग स्मार्टफोन मीडियाटेक के Helio G80 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। वहीं इससे पहले सैमसंग ने Galaxy M21 और Galaxy M21s स्मार्टफोन को Exynos 9611 चिपसेट के साथ पेश किया गया था। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Galaxy M22 4G स्मार्टफोन में कंपनी पिछले साल दिए Galaxy M21s में दिया 64MP क्वाड कैमरा सेटअप ऑफर कर सकती है। इसके साथ ही सैमसंग के इस फोन में 6,000mAh का बैटरी ऑफर कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी डिस्प्ले में भी कोई बदलाव नहीं करेगी। इस फ़ोन में भी पहले की तरह 6.4 इंच FHD+ AMOLED स्क्रीन दिया जा सकता है।





















