
Samsung ने इस साल मई में ग्लोबल मार्केट में Galaxy Tab S7 FE और Galaxy Tab A7 को लॉन्च किया था। इसके बाद सैमसंग ने जून महीने में भारत में इन दोनों टैब को पेश किया था। तब सैमसंग ने Galaxy Tab S7 FE टैब का केवल LTE वेरिएंट को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने भारत में Galaxy Tab S7 FE Wi-Fi वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। Galaxy Tab S7 FE टैब में 12.4-इंच का IPS LCD डिस्प्ले, 4GB रैम, 8MP रियर फेसिंग कैमरा और 10,090mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है।
Samsung Galaxy Tab S7 FE Wi-Fi वेरिएंट की कीमत
Galaxy Tab S7 FE Wi-Fi वेरिएंट को चार कलर – मिस्टिक ब्लैक, मिस्टिक ग्रीन, मिस्टिक पिंक और मिस्टिक सिल्वर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस टैबलेट को भारत में 41,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। सैमसंग के टैब को अमेजन और सैमसंग की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर की बात करें तो HDFC Bank के क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर्स को 4000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर मिल रहा है।

Samsung Galaxy Tab S7 FE Wi-Fi वेरिएंट स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Samsung Galaxy Tab S7 FE में 12.4-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में QHD रेजलूशन 2560 x 1600 पिक्सल का डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग का यह टैब Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया जाएगा। इस टैब को 4GB की रैम, 64GB स्टोरेज और microSD कार्ड स्लॉट के साथ पेश किया जाएगा। Galaxy Tab S7 FE टैब Android 11 पर आधारित One UI 3.1 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Samsung ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 200MP कैमरा, बदल जाएगा स्मार्टफोन से फोटोग्राफी का अंदाज
Samsung के इस टैब में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। सैमसंग के टैब में 10,090mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। इसके साथ ही टैब के साथ 15W का चार्जर दिया जाएगा। Galaxy Tab S7 FE के दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें – AKG-के स्टीरियो स्पीकर, S Pen, Dolby Atmos, Wireless DeX, Wi-Fi 5, Bluetooth v5.0, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Nubia Red Magic 6S Pro गेमिंग फोन Snapdragon 888+ प्रोसेसर, 16GB रैम और 64MP कैमरा के साथ 6 सितंबर को होगा लॉन्च






















