भारत में जल्द आ रहा है Samsung Galaxy M36, अमेजन पर सामने आया टीजर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/samsung-galaxy-m36-india-launch-officially-teased.jpg
Highlights

Samsung Galaxy M36 की भारत में लॉन्चिंग को लेकर Amazon पर टीजर जारी किया गया है। टीजर इमेज में फोन के कैमरा डिजाइन की एक झलक दिखाई गई है। हालांकि, Galaxy M36 की लॉन्च डेट अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं, यह घोषणा तब सामने आई है जब हाल ही में Galaxy M36 को Samsung India की वेबसाइट पर देखा गया था। इसके अलावा, Geekbench लिस्टिंग में भी यह स्मार्टफोन नजर आया था, जिससे इसकी कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है।

Samsung Galaxy M36 इंडिया लॉन्च डिटेल्स

Samsung Galaxy M36 डिटेल्स (संभावित)

Galaxy M36, पूर्व मॉडल Galaxy M35 का सक्सेसर होगा, जिसे भारत में पिछले साल जुलाई में ₹19,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसमें FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जिस पर Gorilla Glass Victus+ की सुरक्षा दी गई है, 6,000mAh की बैटरी, 50MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।