Samsung Galaxy M47 5G और F70 Pro 5G हुए 3,000 रुपये तक महंगे, जानें नई कीमत

Samsung ने भारतीय बाजार में अपने दो स्मार्टफोंस Samsung Galaxy M47 5G और Samsung Galaxy F70 Pro 5G की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी द्वारा रिटेल पार्टनर्स के लिए जारी डॉक्यूमेंट के अनुसार, यह बदलाव आज 9 सितंबर 2026 से लागू होगा। दोनों ही फोंस के सभी स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमतों में कंपनी ने फ्लैट 3,000 रुपये बढ़ाए हैं। आइए, आगे नई कीमत जानते हैं।
अपडेटेड प्राइस के अनुसरा Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G का बेस वैरियंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज 32,999 रुपये के बजाय 35,999 रुपये में मिलेगा। फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 36,999 से बढ़कर 39,999 रुपये हो गई है। वहीं, टॉप-एंड 8GB RAM + 256GB स्टोरेज 41,999 के बजाय 44,999 रुपये में सेल होगा। यह बदलाव डीलर प्राइस और लिस्ट प्राइस दोनों पर समान रूप से लागू किया गया है।
Samsung Galaxy M47 5G के स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन मिलता है।
परफॉरमेंस के लिए Galaxy M47 5G फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy M47 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy M47 5G फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह बैटरी सामान्य उपयोग में एक दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकती है।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy F70 Pro 5G फोन में 1080 × 2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.7-इंच की FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह इनफिनिटी ओ स्क्रीन है जो Super AMOLED पैनल पर बनी है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। वहीं, स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus+ का प्रोटेक्शन है।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Adreno 710 जीपीयू मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy F70 Pro 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन ओआइएस सेंसर दिया गया है जो 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6000mAh बैटरी दी गई है। जबकि चार्जिंग के लिए 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।