
Samsung ने पिछले महीने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च किया था। उस समय यह फोन Amazon Prime Day ऑफर के दौरान 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध था। जबकि इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये रखी गई थी। हालांकि, अब लॉन्च के सिर्फ दो हफ्ते बाद ही Samsung Galaxy M47 5G की कीमत में बड़ा इजाफा हो गया है। जिससे ग्राहकों को झटका लगेगा।
Samsung Galaxy M47 5G स्मार्टफोन की कीमत में 7,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट से ज्यादा प्रीमियम कैटेगरी में पहुंच गया है। माना जा रहा है कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री में मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग और लागत बढ़ने की वजह से कंपनियां अपने डिवाइस की कीमतों में बदलाव कर रही हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy M47 5G की नई कीमत
Samsung Galaxy M47 5G को भारत में तीन वैरियंट में लॉन्च किया गया था। इसके 6GB RAM+128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की लॉन्च कीमत 25,999 रुपये थी, लेकिन अब Amazon लिस्टिंग के अनुसार इसकी कीमत बढ़कर 32,999 रुपये हो गई है। वहीं, 8GB RAM+128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 28,999 रुपये से बढ़कर 36,999 रुपये हो गई है। इसके टॉप मॉडल 8GB RAM+256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 33,999 रुपये की जगह 41,999 रुपये पड़ेगी। यह स्मार्टफोन Amazon और Samsung के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।
Samsung Galaxy M47 5G के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन मिलता है। परफॉरमेंस के लिए Samsung Galaxy M47 5G फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy M47 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy M47 5G फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह बैटरी सामान्य उपयोग में एक दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकती है।
सॉफ्टवेयर के मामले में Samsung Galaxy M47 5G स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8.5 के साथ आता है। कंपनी इस फोन के लिए 6 बड़े Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। ब्रांड की One UI में Object Eraser, Edit Suggestion और My Filter जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जो फोटो एडिटिंग और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं।
कीमत बढ़ने के बाद कैसा है Samsung Galaxy M47 5G?
Samsung Galaxy M47 5G की नई कीमत को देखते हुए अब इसका मुकाबला ज्यादा प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोंस से होगा। फोन की सबसे बड़ी खूबियों में Super AMOLED डिस्प्ले, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट, अच्छा कैमरा सेटअप और Samsung की ब्रांड वैल्यू है।
हालांकि, ज्यादा कीमत होने के बाद यूजर्स को अन्य विकल्पों को भी देखना चाहिए। अगर आपकी पसंद Samsung ब्रांड, लंबा अपडेट सपोर्ट और शानदार डिस्प्ले है तो Galaxy M47 5G अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर आपको ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर या बड़ी बैटरी चाहिए तो इसी कीमत में अन्य विकल्प बेहतर साबित हो सकते हैं। यदि बाद में कीमत में कमी या बढ़त होती है तो हम आपको फिर से अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।













