6,000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का यह 5जी फोन, देखें क्या है अमेजन ऑफर्स

अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 (Amazon Republic Day Sale) में Samsung Galaxy M56 5G पर इस समय एक दमदार ऑफर देखने को मिल रहा है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में फोन अपग्रेड करने की सोच रहे यूजर्स के लिए काफी आकर्षक है। Samsung का यह नया 5G स्मार्टफोन अपने स्लिम डिजाइन, दमदार कैमरा और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आता है। आइए जानते हैं अमेजन रिपब्लिक डे सेल इस फोन पर मिलने वाली डील के बारे मेंः
Amazon पर Samsung Galaxy M56 5G (Light Green) 8GB रैम और 128GB स्टोरेज फिलहाल 21,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। बता दें कि लॉन्च के समय इसकी कीमत 27,999 रुपये थी यानी फोन पर आपको 6,000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है यानी लॉन्च प्राइस के मुकाबले यूजर्स को एक बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, No Cost EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत 773 रुपये प्रति माह से होती है। अगर बैंक ऑफर्स की बात करें, तो SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 659 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर यह डील मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदारों के लिए काफी वैल्यू-फॉर-मनी बन जाती है।
फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Samsung Galaxy M56 5G अपने सेगमेंट का सबसे स्लिम स्मार्टफोन बताया जा रहा है, जिसकी मोटाई सिर्फ 7.2mm है। यह अपने पिछले मॉडल Galaxy M55 5G के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत ज्यादा स्लिम है। फोन में आगे और पीछे दोनों तरफ Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक के साथ मजबूत भी बनाता है। कंपनी का दावा है कि इसके बेजेल्स पहले के मुकाबले 36 प्रतिशत ज्यादा स्लिम हैं, जिससे डिस्प्ले ज्यादा इमर्सिव फील देता है।
डिस्प्ले को देखें, तो Galaxy M56 5G में Super AMOLED+ पैनल मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले पिछले जेनरेशन के मुकाबले करीब 33 प्रतिशत ज्यादा ब्राइट बताया जा रहा है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है।
कैमरा की बात करें, तो फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो AI सपोर्ट के साथ आता है और अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन्स में अच्छी फोटोग्राफी का दावा करता है। लो-लाइट फोटोग्राफी और 2x जूम पोर्ट्रेट्स इस फोन की खासियत मानी जा रही है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जो 4K 10-बिट HDR वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है, जिससे कंटेंट क्रिएटर्स और वीडियो कॉलिंग यूजर्स को बेहतर क्वालिटी मिलती है।
परफॉर्मेंस के लिए Samsung Galaxy M56 5G में 4nm आधारित Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस देने वाला चिपसेट माना जा रहा है। इसके साथ Vapour Cooling Chamber दी गई है, जिससे लंबी गेमिंग सेशन्स के दौरान भी फोन हीटिंग को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर पाता है। कंपनी इसे लैग-फ्री गेमिंग एक्सपीरियंस वाला फोन बता रही है। इसमें 5,000 mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
सॉफ्टवेयर की बात करें, तो यह फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 के साथ आता है। Samsung ने इस डिवाइस के लिए 6 साल तक OS अपडेट्स और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है, जो इस प्राइस सेगमेंट में इसे काफी फ्यूचर-प्रूफ बनाता है।
कुल मिलाकर, Amazon Republic Day Deal के तहत ₹22,000 के आसपास मिल रहा Samsung Galaxy M56 5G उन यूजर्स के लिए बढ़िया डील है, जो स्लिम और प्रीमियम डिजाइन, शानदार AMOLED डिस्प्ले, भरोसेमंद कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ एक स्टेबल मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।