
Samsung ने 17 अप्रैल को भारत में अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M56 5G को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। वहीं, अब यह स्मार्टफोन Amazon, Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह फोन न सिर्फ अपने स्लीम डिजाइन के लिए बल्कि दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम सेफ्टी फीचर्स के लिए भी चर्चा में है। आइए, आगे ऑफर्स, कीमत और खूबियां विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy M56 5G कीमत और ऑफर्स
Samsung Galaxy M56 5G भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है:
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज – लॉन्च कीमत ₹27,999
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज – लॉन्च कीमत ₹30,999
हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत दोनों वेरिएंट्स पर ₹3,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद कीमत इस प्रकार हो जाती हैं:
- 8GB + 128GB वैरियंट – ₹24,999
- 8GB + 256GB वैरियंट – ₹27,999

इसके अलावा ग्राहक इन ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं:
- चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर ₹3,252.13 तक की EMI इंटरेस्ट सेविंग्स
- Amazon Pay बैलेंस से भुगतान करने पर ₹839 तक का कैशबैक
- पुराने फोन के एक्सचेंज पर ₹26,100 तक की छूट
- बिजनेस खरीद पर GST इनवॉइस के जरिए 28% तक की बचत
- EMI विकल्प ₹1,357/महीने से शुरू, नो-कॉस्ट EMI उपलब्ध
Samsung Galaxy M56 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले:
Galaxy M56 5G में 6.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो Full HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1200nits तक जाती है और इसे Corning Gorilla Glass Victus+ की प्रोटेक्शन मिलता है।
प्रोसेसर और स्टोरेज:
इस डिवाइस में Samsung का इन-हाउस Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR5X RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जो कि परफॉर्मेंस को स्मूद बनाती है।
बैटरी और चार्जिंग:
फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह लंबे समय तक चलने के लिए उपयुक्त है।
कैमरा:
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। जबकि फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
सॉफ्टवेयर और अपडेट्स:
Galaxy M56 5G Android 15 पर आधारित One UI 7 पर चलता है। Samsung ने इस फोन के लिए 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है, जिससे यह फोन लॉन्ग टर्म यूज के लिए बेहतरीन विकल्प बन जाता है।













