Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ की कीमत हुई लीक, 7 अगस्त होंगे लॉन्च

Join Us icon

पिछले काफी समय से Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ को लेकर जानकारी सामने आई रही है। वहीं, 91मोबाइल्स ने हाल ही में एफसीसी पर आई Galaxy Note 10 की फोटो आपके सामने लेकर आए थे। अब इस इन अपकमिंग हैंडसेट की कीमत लीक हो गई है।

नए लीक के अनुसार, Galaxy Note 10 के 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को यूरोप की मार्केट में 999 यूरो (लगभग 77,000 रुपए) में पेश किया जाएगा। इसके अलावा Galaxy Note 10+ की कीमत भी लीक हुई है। WinFuture की रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी नोट 10 की शुरुआती कीमत 999 यूरो (लगभग 77,000 रुपए) होगी।
Galaxy Note 10+ की कीमत 1,149 यूरो (लगभग 89,000 रुपए) होगी। यह कीमत 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उतारा जा सकता है। इसके अलावा रिपोर्ट में सामने आया है कि गैलेक्सी नोट 10 सीरीज़ के लिए प्री-ऑर्डर 9 अगस्त से सैमसंग के घरेलू मार्केट में शुरू होंगे। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Note 10 और Note 10 Plus की पहली तस्वीर आई सामने, पंच होल डिसप्ले के साथ होंगे लॉन्च

इसके अलावा SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग सिर्फ साउथ कोरिया में गैलेक्सी नोट 10 के 5जी वेरिएंट को लॉन्च करेगी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5जी और 4जी दोनों ही मॉडल मिलेंगे। गैलेक्सी नोट 10 की कीमत 1.2 मिलियन दक्षिण कोरियाई वॉन (लगभग 70,000 रुपये) से शुरू हो सकती है, जबकि गैलेक्सी नोट 10+ के बेस वेरिएंट की कीमत 1.4 मिलियन दक्षिण कोरियाई वॉन (लगभग 81,500 रुपये) हो सकती है।

कुछ सप्ताह पहले यह फोन गीकबेंच पर सर्टिफाइड हुआ था उसके अनुसार इसमें स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ ही 6जीबी रैम होगी। इसके अलावा अब तक सामने आई लीक जानकारी के अनुसार गैलेक्सी नोट 10 में 6.4-इंच का डायनमिक एमोल्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है और यह डिवाइस 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन वाले बेस वेरियंट के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें 4,170एमएएच की बैटरी होने की बात भी सामने आई है। वहीं दूसरी ओर गैलेक्सी नोट 10 प्रो मॉडल में इससे थोड़ा बड़ा 6.8 इंच का एमोल्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि यह स्टैंडर्ड 256जीबी स्टोरेज वाला ऑप्शन होगा, जिसका एक और वेरियंट 1 टीबी मेमरी के साथ आ सकता है। इसमें भी 4,170एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

इतना ही नहीं कुछ समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें एक रशियन पब्लिकेशन Hi Tech Mail ने जानकारी दी थी कि गैलेक्सी नोट 10 की कीमत 1,100 डॉलर से 1,200 डॉलर के बीच हो सकती है। कहा जा रहा है कि यह कंपनी के नोट 10 का अफोर्डेबल वर्जन होगा, जिसमें रेग्युलर वेरियंट से कुछ कम फीचर्स दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here