
Samsung ने दक्षिण कोरिया में अपनी Galaxy Quantum सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसे Samsung Galaxy Quantum 7 नाम से लाया गया है। यह एक कैरियर-एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन है। जिसमें सिक्योरिटी पर खास फोकस देखने को मिलता है। खास बात यह है कि ब्रांड फोन के साथ 6 साल के OS अपडेट भी देगा। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत जानते हैं।
Samsung Galaxy Quantum 7 के स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy Quantum 7 में 6.7 इंच का Super AMOLED Plus डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन Full HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। कंपनी ने फोन में Exynos 1680 चिपसेट का उपयोग किया है। जिसे 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
फोटोग्राफी के लिए Galaxy Quantum 7 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जो Super HDR सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Samsung का दावा है कि यह बैटरी दो दिन तक का बैकअप दे सकती है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। हालांकि कंपनी ने इसकी चार्जिंग स्पीड की जानकारी शेयर नहीं की है।
Samsung ने Galaxy Quantum 7 फोन में बेहतर इमेज प्रोसेसिंग और 1.0μm के बड़े पिक्सल्स का इस्तेमाल किया है। जिससे खास तौर पर कम लाइट में फोटोग्राफी को बेहतर बनाने का दावा किया गया है। इसके साथ ही सर्कल टू सर्च, AI-पावर्ड इरेज़र, बेस्ट फेस और एडिट सजेशन्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Samsung Galaxy Quantum 7 Android पर आधारित One UI 8.5 के साथ आता है। फोन को 6 Android OS और छह साल तक सुरक्षा अपडेट मिलने की बात कही गई है। इससे यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है।
सिक्योरिटी के लिए Samsung Galaxy Quantum 7 स्मार्टफोन में Samsung Knox Vault दिया गया है। इसके साथ फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है। जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है। कनेक्टिविटी के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
Samsung Galaxy Quantum 7 की कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy Quantum 7 की कीमत दक्षिण कोरिया में KRW 717,200 (लगभग 49,602 रुपये) रखी गई है। कलर्स के मामले में स्मार्टफोन Awesome Gray, Awesome Ice Blue और Awesome Lilac ऑप्शन में उपलब्ध है।
आखिर में बताते चलें कि Samsung Galaxy Quantum 7 भारत में नहीं आएगा। आप इसकी जगह Samsung Galaxy A57 5G या Motorola Edge 70 या realme 15 Pro 5G मॉडल्स को चुन सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











