512 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S10 Lite का नया वेरिएंट, कीमत 44999 रुपये

Join Us icon

Samsung ने पिछले महीने ही इंडिया में अपने दो पावरफुल स्मार्टफोन Galaxy Note 10 Lite और Galaxy S10 Lite लॉन्च किए थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं और बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है। लॉन्च के वक्त सैमसंग की ओर से गैलेक्सी एस10 लाइट स्मार्टफोन को एक ही वेरिएंट में बाजार में उतारा गया था जो 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। वहीं अब अपने फैन्स की जरूरत को समझते हुए कंपनी ने Samsung Galaxy S10 Lite के नए वेरिएंट की घोषणा भी कर दी है जो 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेेज सपोर्ट करेगा।

Samsung Galaxy S10 Lite के नए वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस नए वेरिएंट को कंपनी की ओर से 44,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं फोन के पहले से मौजूद वेरिएंट की बात करें तो यह 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 39,999 रुपये है। बता दें कि इन दोनों ही वेरिएंट्स में मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Galaxy S10 Lite के नए वेरिएंट को 1 मार्च से प्रिज्म व्हाइट, प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। बता दें कि लॉन्च आफर के तहत एक्सचेंज के दौरान फोन पर 5,000 रुपये की छूट पाई जा सकती है।

Samsung Galaxy S10 Lite

सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फो को 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है, जिसमें उपरी ओर पंच-होल सेल्फी कैमरा मौजूद है। यह फोन सैमसंग वन यूआई 2.0 आधारित एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है जो 7 नैनो मीटर आर्किटेक्चर वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर 2.8 GHz + 2.4 GHz + 1.7 GHz) पर काम करता है। वहीं सैमसंग साफ कर चुकी है कि भारत में यह फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर लॉन्च होगा।

Samsung Galaxy S10 Lite launched in india price 44999 feature specification sale offer

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए Samsung Galaxy S10 Lite एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M31 के 5 ऐसे फीचर जो बनातेे हैं इसे बजट का सबसे पावरफुल फोन

Samsung Galaxy S10 Lite को भारत में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है जिनमें 6 जीबी रैम मैमोरी और 8 जीबी रैम दी जाएगी। वहीं फोन में न्यूनतम 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी है। फोन में अपको डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। वहीं बेसिक कनेक्विटी फीचर्स के साथ एनएफसी सपोर्ट भी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए Galaxy S10 Lite में 4,500 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। Samsung फोन के साथ 25वॉट का चार्जर भी साथ में दे रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here