8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ, Samsung Galaxy S10 Lite कल होगा इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

Samsung ने साल की शुरूआत में ही Galaxy Note 10 Lite और Galaxy S10 Lite को लॉन्च करते हुए अपने पावरफुल फ्लैगशिप डिवाईसेज़ का लाइट वर्ज़न पेश किया था। ग्लोबल लॉन्च के कुछ ही समय बाद ये दोनों फोन इंडियन वेबसाइट पर भी लिस्ट हो गए थे। Galaxy Note 10 Lite जहां कल ही भारतीय बाजार में उतार दिया गया है वहीं Galaxy S10 Lite कल यानि 23 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। कल सैमसंग आधिकारिक तौर पर गैलेक्सी एस10 लाइट स्मार्टफोन की कीमत से पर्दा उठा देगी तथा कल ही यह खुलासा भी हो जाएगा कि Samsung Galaxy S10 Lite किस दिन से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी लिस्ट हो चुका है। ​Samsung यह बता चुकी है कि कपंनी गैलेक्सी एस10 लाइट के ​लिए किसी ईवेंट का आयोजन नहीं कर रही है बल्कि सॉफ्ट लॉन्च के जरिये इस फोन को भारतीय बाजार में उतारेगी। सैमसंग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये बताया है कि कल यानि 23 जनवरी की दोपहर 12 बजे Samsung Galaxy S10 Lite की कीमत से पर्दा उठा दिया जाएगा तथा साथ ही फोन की प्रीबुकिंग की स्थिति और फोन की सेल के डेट के साथ ही इसपर मिलने वाले ऑफर्स का खुलासा भी कल 12 बजे होगा। बता दें कि कंपनी ने इस फोन को ‘Flipkart Unique’ कहा है जो यह साफ करता है कि Samsung Galaxy S10 Lite फ्लिपकार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy S10 Lite

Samsung Galaxy S10 Lite को 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है, जिसमें उपरी ओर पंच-होल सेल्फी कैमरा मौजूद है। यह फोन सैमसंग वन यूआई 2.0 आधारित एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है जो 7 नैनो मीटर आर्किटेक्चर वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर 2.8 GHz + 2.4 GHz + 1.7 GHz) पर काम करता है। वहीं सैमसंग साफ कर चुकी है कि भारत में यह फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर लॉन्च होगा।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए Samsung Galaxy S10 Lite एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : नए नॉच डिजाइन में दिखा Samsung का नया फोन, मिड-रेंज सेगमेंट में देगा दस्तक

Samsung Galaxy S10 Lite को भारत में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है जिनमें 6 जीबी रैम मैमोरी और 8 जीबी रैम दी जाएगी। वहीं फोन में न्यूनतम 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी है। फोन में अपको डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। वहीं बेसिक कनेक्विटी फीचर्स के साथ एनएफसी सपोर्ट भी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए Galaxy S10 Lite में 4,500 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। ग्लोबल मंच पर यह फोन प्रिज्म व्हाइट, प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। उम्मीद है कि भारत में भी यही वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here