
Samsung ने इस साल Galaxy S सीरीज़ में Galaxy S10 और Galaxy S10 Plus स्मार्टफोन लॉन्च किए थे, जिन्हें काफी सराहा गया था। वहीं अब इस सीरीज़ के आगामी डिवाइस Galaxy S11 से जुड़ी खबरें सामने आने लगी हैं। कुछ समय पहले इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब इस फोन के कैमरा की जानकारी सामने आई है।
अब @Iceuniverse नाम के फेमस लीकस्टर ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है कि कंपनी 108 MP सेंसर के साथ Galaxy S11 को पेश कर सकती है। वहीं, कुछ समय पहले कहा गया था कि Samsung Galaxy S11 में एक्सनॉस 9830 चिपसेट दिया होगा। आपको बता दें कि Samsung ने अभी तक इस चिपसेट को लॉन्च नहीं किया है।
The Galaxy S11 has a high probability of using a new 108MP sensor.
— Ice universe (@UniverseIce) November 4, 2019
ऐसे में हो सकता है कि Galaxy S11 मॉडल्स के साथ ही Exynos 9830 टेक बाजार में कदम रखे। गौरतलब है कि Samsung के मौजूदा सबसे पावरफुल फोन Galaxy Note 10 को एक्सनॉस 9825 चिपसेट पर लॉन्च किया गया था। यानि Samsung Galaxy S11 में दिया जाने वाला एक्सनॉस 9830 चिपसेट Galaxy Note 10 में मौजूद एक्सनॉस 9825 चिपसेट का ही अपग्रेडेड वर्ज़न होगा। इसे भी पढ़ें: Exclusive: Samsung Galaxy A51 का पैनल हुआ लीक, लॉन्च से पहले जानें कैसा होगा यह फोन
Samsung यूजर्स जानते हैं कि यह कंपनी अपने स्मार्टफोंस को विभिन्न मार्केट के अनुरूप अलग अलग प्रोसेसर से लैस कर लॉन्च करती है। Galaxy S सीरीज़ के साथ ही कुछ ऐसा ही है। सैमसंग की ओर से ब्रांड के स्मार्टफोन एक्सनॉस प्रोसेसर के साथ ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट पर भी लॉन्च किए जाते हैं जो अलग अलग बाजारों में लॉन्च होते हैं। इन मॉडल्स की कीमतें भी भिन्न होती है। Galaxy S11 को लेकर लीक में यही बताया गया है कि इस फोन को कंपनी क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर भी बनाएगी और ग्लोबल मार्केट के कुछ बाजारों में यह फोन स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर ही लॉन्च होगा।
Samsung Galaxy S11 से जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस फोन में कंपनी सबसे अधिक पावरफुल कैमरा देगी। इस फोन को कंपनी दमदार जूम के साथ हाई रेजोल्यूशन और ज्यादा अपर्चर ऑप्शन पेश कर सकती है। चर्चा है कि Samsung Galaxy S11 में लो लाइट फोटोग्राफी के लिए ट्रेटासेल टेक्नोलॉजी के साथ नए सेंसर दिए जा सकते हैं। फोन को ट्रिपल अपर्चर लेंस के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी इसमें F1.5 और F2.4 के बीच एक नया एफ स्टॉप ऐड कर सकती है। इसके अलावा कंपनी कैमरे में नए ToF सेंसर के साथ बेहतर एचडीआर प्रोसेसिंग को जोड़ सकती है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S10 Lite की बैटरी का खुलासा, दमदार पावर से होगा लैस
Samsung Galaxy S11 को लेकर लीक सामने आ रहे हैं कि यह स्मार्टफोन 18 फरवरी, 2020 को लॉन्च किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस तारीख को सैमसंग कंपनी गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से Galaxy S11 स्मार्टफोन इसके विभिन्न मॉडल्स को टेक मंच पर पेश किया जाएगा। बहरहाल Galaxy S11 से जुड़ी सभी जानकारियों को तब तक पुख्ता नहीं कहा जा सकता है जब तक स्वयं Samsung की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आती है।


















