
कुछ दिन पहले ही हमने जानकारी दी कि Samsung ने Galaxy A51 हैंडसेट की तैयारी कर ली है और इसक फोन का निर्माण कार्य कंपनी के ग्रेटर नोएडा की फैक्ट्री में शुरू हो चुका है। वहीं आज इस फोन से जुड़ी एक और खबर 91मोबाइल्स के पास आ चुकी है। हमने Samsung Galaxy A51 के पैनल की फोटोग्राफ लीक की है जहां से आप फोन के डिजाइन के बारे में थोड़ा अंदाजा लगा सकते हैं। इससे यह भी स्पष्ट हो जाता है कि कंपनी जल्द ही मास प्रोडक्शन में भेजने वाली है। Samsung का यह फोन कब लॉन्च होगा इस बारे में जानकारी नहीं है लेकिन आशा है कि जनवरी के पहले सप्ताह में कपंनी इससे पर्दा उठा सकती है।
Samsung Galaxy A51 का डिजाइन
सैमसंग गैलेक्सी ए51 के डिजाइन की बात करें तो इसमें आपको क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। हालांकि इस बार डिजाइन थोड़ा अलग होगा और कंपनी L शेप में कैमरे को पेश करने वाली है। रही बात कैमरा स्पेसिफिकेशन की तो फिलहाल इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। लीक पैनल में आप देख सकते हैं फोन के निचले पैनल में यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। वहीं डिजाइन में एक और खास बात हमने नोटीस किया है कि इस बार निचले पैनल में लाउडस्पीकर नहीं है। ऐसे में हो सकता है कि यह बैक पैनल में हो या फिर उपर की ओर मिले। इसे भी पढ़ें: सिक्के से भी पतला होगा Mi TV 5, लाइव फोटोज हुईं लीक
सैमसंग के दूसरे फोन की तरह इसमें भी आपको तीन कार्ड स्लॉट मिलेंगे। अर्थात आप दो सिम के साथ माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि यह स्क्रीन पैनल की तस्वीर नहीं है लेकिन हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए51 में आपको वॉटरड्रॉप नॉच देखने को मिलेगा। हाल में लॉन्च सैमसंग के मध्य रेंज के फोन में यही स्क्रीन देखा गया है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S10 Lite की बैटरी का खुलासा, दमदार पावर से होगा लैस
सैमसंग गैलेक्सी ए51 का स्पेसिफिकेशन
वैसे तो सैमसंग द्वारा अब तक इस फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन कुछ दिन पहले कंपनी ने गैलेक्सी ए सीरीज के नए का नाम पेटेंट कराया था वहां से ए51 की जानकारी मिली थी। वहीं दूसरी ओर सैमसंग गैलेक्सी ए51 को हाल में गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था वहां से फोन के कुछ स्पेसिफिकेशान के बारे में पता चला है। लिस्ट किया गया फोन सैमसंग के ही एक्सनोस 9611 चिपसेट पर आधारित था और यह आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर रन कर रहा था। वहीं 4जीबी रैम मैमोरी की जानकारी भी उपलब्ध थी। इसके अलाव हार्डवेयर संबंधित कोई सूचना तो नहीं थी लेकिन यह सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी दी गई थी जिसके अनुसार यह फोन एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन कर रहा था।
रही बात प्राइस की तो जैसा कि मालूम है यह गैलेक्सी ए50 का अपग्रेड संस्करण होगा ऐसे में आशा कर सकते हैं कि यह 20 हजार के रुपये के बजट में आ सकता है।





















