
Samsung ने पिछले महीने ही अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S20 Fan Edition पेश किया था। गैलेक्सी एस20 सीरीज़ में शामिल होने वाला यह फोन न सिर्फ सीरीज़ का सबसे सस्ता डिवाईस बना था बल्कि लुक और डिजाईन के मामले में भी अन्यों से खास था। वहीं आज सैमसंग के इस शानदार स्मार्टफोन ने भारतीय बाजार में भी दस्तक दे दी है। कंपनी की ओर से Samsung Galaxy S20 FE इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है।
Samsung Galaxy S20 FE यानि फैन एडिशन बेहद ही आर्कषक डिजाईन पर बना है जो शानदार कलर्स के साथ प्रीमियम लुक प्रदान करता है। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस हाईएंड फोन ने फ्लैगशिप सेग्मेंट में एंट्री ली है जिसे इंडिया में 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह फोन 9 अक्टूबर से देश में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो रहा है, जिसके साथ सैमसंग 8,000 रुपये तक के अतिरिक्त बेनिफिट भी दे रही है। इस कीमत पर यह फोन फ्लैगशिप सेग्मेंट में OnePlus को कड़ी टक्कर देने वाला है।
Samsung Galaxy S20 FE
सैमसंग गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन को कंपनी की ओर इनफिनिटी ‘ओ’ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन बेजल लेस डिजाईन सपोर्ट करता है जिसके उपरी ओर बीच में सिर्फ 3.34mm साईज़ का सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल दिया गया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की बड़ी फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है।
Samsung Galaxy S20 FE को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो सैमसंग वन यूआई के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.73गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 64बिट आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना सैमसंग का ही पावरफुल एक्सनॉस 990 चिपसेट दिया गया है। भारत में यह फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो गैलेक्सी एस20 एफई ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर बने चौकोर सेटअप में वर्टिकल शेप में फिट है। इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल कैमरा, एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy S20 FE एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy S20 Fan Edition आईपी68 रेटिड है जो इसे वॉटरप्रूफ बनाता है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एस20 एफई में 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन ओटीजी और वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस है। इंडिया में इस फोन को Cloud Red, Cloud Lavender, Cloud Mint, Cloud Navy और Cloud White कलर में खरीदा जा सकेगा।























